उत्तरकाशी: गंगोत्री के पास हिमस्खलन की चपेट में आया आईटीबीपी जवानों का खोजी दल, एक की मौत
By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 12, 2019 17:20 IST2019-10-12T17:20:46+5:302019-10-12T17:20:46+5:30
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री के पास 21 हजार 890 फुट की ऊंची चोटी पर आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जवानों का एक खोजी दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

गंगोत्री के पास 21 हजार 890 ऊंची चोटी पर हिमस्खलन में आईटीबीपी के जवान नुरबू वांगड़ूंस की मौत हो गई। (फोटो- एएनआई)
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री के पास 21 हजार 890 फुट की ऊंची चोटी पर आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जवानों का एक खोजी दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस आपदा में एक जवान की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल नूर्बु वांगदुस और अर्द्धसैनिक बल का एक अन्य पर्वतारोही शुक्रवार को 21,890 फुट की ऊंचाई पर गंगोत्री चोटी के समीप हिमस्खलन में फंस गया।
पर्वतीय-युद्ध प्रशिक्षित बल के कुशल पर्वतारोही वांगदुस को उनके सहकर्मियों ने बचा लिया लेकिन हिमस्खलन के दौरान आयी चोटों के चलते उनकी मौत हो गयी। ये पर्वतारोही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के 25 सदस्यीय माउंट गंगोत्री अभियान दल का हिस्सा थे जो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 21 सितंबर को शुरू हुआ था।
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि वांगदुस बल के सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोहियों में से एक थे। वह लद्दाख के रहने वाले थे। आईटीबीपी चीन के साथ 3,488 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा में तैनात प्रमुख बल है।
Uttarkashi: One ITBP (Indo-Tibetan Border Police) jawan, Head Constable Nurbu Wangdus dead after one ITBP expedition team was hit by avalanche near Gangotri I peak (21890 ft) yesterday morning near Gangotri. #Uttarakhandpic.twitter.com/lzJxDfFNUz
— ANI (@ANI) October 12, 2019
(भाषा इनपुट के साथ)