लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Tunnel Collapse: "सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में", मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 23, 2023 10:00 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से बताया गया है कि 12 नवंबर से उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग में फंसे विभिन्न राज्यों के 41 श्रमिकों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम धामी के दफ्तर ने बताया कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में हैखुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व्यक्तिगत तौर पर मामले की निगरानी के लिए उत्तरकाशी में मौजूद हैंसुरंग से निकाले जाने वाले श्रमिकों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बिस्तरों का अस्पताल तैयार है

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि 12 नवंबर से उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग में फंसे विभिन्न राज्यों के 41 श्रमिकों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि मजदूरों को निकालने की तैयारी अंतिम चरण में है और खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व्यक्तिगत तौर पर मामले की निगरानी के लिए उत्तरकाशी में मौजूद हैं।

इस बीच उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के प्रयास गुरुवार को 12वें दिन भी लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि मौके पर श्रमिकों को फौरी राहत पहुंचाने के लिए चिकित्सा उपकरण भी पहुंच गए।

इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि आज ढही सुरंग से मजदूरों को बाहर निकाले जाने की उम्मीद है और एनडीआरएफ की टीम के साथ उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर लगे हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार आधी रात तक के वक्त बचाव दल ने कहा था कि लगभग 10 मीटर मलबे ने उन्हें फंसे हुए श्रमिकों से अलग कर दिया है और ऑपरेशन में फंसे हुए श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए मलबे के माध्यम से चौड़े पाइप डालने के लिए ड्रिलिंग की जा रही है।

बचाव दल ने बताया कि ड्रिल करने के काम आ रही बरमा मशीन एक घंटे में लगभग 3 मीटर मलबे को ड्रिल कर रही है, जो पहले एक धातु बाधा से टकरा गई थी।

उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से निकाले जाने के बाद फंसे श्रमिकों की चिकित्सा जांच और देखभाल के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बिस्तरों वाला एक अस्पताल तैयार किया गया है। बचावकर्मियों ने कहा कि अस्पताल पहुंचने के बाद श्रमिकों की विस्तृत चिकित्सा जांच की जाएगी।

इससे पहले रात में एनडीआरएफ कर्मियों ने चल रहे बचाव अभियान में सहायता के लिए उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में ऑक्सीजन सिलेंडर भी पहुंचाए।

मालूम हो कि सुरंग में मजदूर 12 नवंबर से फंसे हुए हैं, जब सिल्कयारा से बरकोट तक निर्माणाधीन सुरंग सिल्कयारा की ओर 60 मीटर की दूरी पर मलबा गिरने के कारण अवरुद्ध हो गई थी। पिछले 12 दिनों से उत्तराखंड सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने का अभियान आज अपने महत्वपूर्ण चरण में है।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"