लाइव न्यूज़ :

बर्खास्त दलित रसोइए की बहाली नहीं होने पर अदालत जाएगा उत्तराखंड एसटी-एसी आयोग

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:51 IST

Open in App

देहरादून/ पिथौरागढ़, 30 दिसंबर उत्तराखंड अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग ने आगाह किया है कि यदि चम्पावत जिले के एक स्कूल से बर्खास्त की गयी दलित रसोइए को फिर से काम पर नहीं रखा गया तो वह अदालत का रुख करेगा।

उत्तराखंड एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैंने चम्पावत जिला प्रशासन से सुखीधांग इंटर कॉलेज की दलित भोजन माता सुनीता देवी के साथ न्याय करने का अनुरोध किया है। उच्चतर माध्यमिक स्कूल के सवर्ण छात्रों द्वारा उनका पकाया भोजन खाने से इंकार करने पर देवी को तकनीकी कारण बताकर बर्खास्त कर दिया गया।’’

कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से इस मामले से जुड़े लोगों की पहचान करने का भी अनुरोध किया है क्योंकि वे उत्तराखंड के ‘पारंपरिक सामाजिक तानेबाने’ को खराब कर रहे हैं।

इस महीने की शुरूआत में हुई घटना के बाद जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनकी नियुक्ति में प्रक्रियागत कमी का हवाला देते हुए देवी को नौकरी से निकाल दिया था।

कुमार ने कहा कि नियुक्ति में प्रक्रियागत कमी का हवाला देने वाले अधिकारियों ने खुद प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया है और महिला को नौकरी से निकालने से पहले उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया।

उन्होंने कहा कि संभवत: इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां