लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार हेट स्पीच: पुलिस ने वसीम रिजवी व अन्य के खिलाफ किया मामला दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: December 24, 2021 08:10 IST

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुलबहार कुरैशी नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस सभा में स्वामी यति नरसिंहानंद समेत कई लोग शामिल हुए थे।सभा में हेट स्पीच देना और किसी एक धर्म विशेष को निशाना बनाने का आरोप लगा है।इस मुद्दे को तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भारत: हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद के दौरान भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषण देने और किसी खास जाति को निशाना बनाने के आरोप में उत्तराखंड पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इश मामले में उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (पूर्व नाम वसीम रिजवी) समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हरिद्वार शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि 17 से 19 दिसंबर तक चलने वाले इस धर्म संसद में बहुत लोगों ने हिस्सा लिया था और आरोप है कि इस संसद में हेट स्पीच भी दिया गया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 153a में मुकदमा दर्ज किया है। इस हेट स्पीच का एक वीडियो वायरल होने पर इसको लेकर टीएमसी नेता और आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले ने भी आवाज उठाई थी। 

किसने दर्ज करवाया मुकदमा

पुलिस ने मुताबिक, इस मामले में ज्वालापुर निवासी गुलबहार कुरैशी ने शहर कोतवाली में इसकी शिकायत की थी। उसके शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुलबहार कुरैशी ने अपनी शिकायत में यह आरोप लगाया है कि इस धर्म संसद में मुस्लिमों और उनके पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक व भड़काऊ भाषण दिया गया है। इसके अलावा उनपर फेसबुक लाइव चलाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगा है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इस हेट स्पीच के विरोध करने वालों में पूर्व सेना प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध चेक-अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा भी शामिल हैं।

भाषण में नाथूराम गोडसे का समर्थन का भी आरोप है

बता दें कि इस वीडियो में एक वक्ता यह कहते हुए सुना जा रहा है, "देश का संविधान को गलत है और भारतीयों को नाथूराम गोडसे की प्रार्थना करनी चाहिए।" इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ भी अपमानजनक बातें बोले हैं। इसको लेकर पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने जवाब दिया: "सहमत। इस तरह के भाषण सार्वजनिक सद्भाव को बिगाड़ते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करते हैं। नागरिक प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई हो।" 

टॅग्स :Haridwarभारतवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील