लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: भर्ती धांधली को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदर्शकारियों ने शुरू किया पथराव

By अंजली चौहान | Updated: February 9, 2023 18:18 IST

बिगड़ते हालातों को देखकर खुद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया और युवाओं को आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से युवाओं के हित में है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में युवाओं का सड़क पर उग्र प्रदर्शन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज लाठीचार्ज के बाद युवाओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी संख्या में भर्ती धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं का गुस्सा भड़क चुका है। गांधी पार्क पर धरना कर रहे प्रदर्शकारियों का आक्रोश सड़कों पर नजर आने लगा है। हजारों प्रदर्शकारियों को काबू में करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज के बाद ये मामला और बढ़ गया है। प्रदर्शन स्थल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि लाठीचार्ज से नाराज युवाओं ने पुलिस के ऊपर पथराव शुरू कर दिया है। एक ओर जहां पुलिस ने वहीं उनके सामने पथराव कर रहे प्रदर्शकारी है। 

बिगड़ते हालातों को देखकर खुद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया और युवाओं को आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से युवाओं के हित में है। सरकार ने पहले से तय कर लिया था कि परीक्षा में नकल को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाएगा। हम सबसे सख्त नकल विरोध कानून ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है कि भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाएं पारदर्शी और नकलविहीन हों। राज्य के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 

प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव 

गौरतलब है कि गुरुवार को गांधी पार्क के सामने भर्तियों में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग करते हुए युवा सड़कों पर उतर आए, जिसके चलते पूरी सड़क जाम हो गई। देहरादून में काफी दूर तक सड़क पर जाम लगने के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। ऐसे में भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया तो प्रदर्शन और उग्र हो गया।

युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया है। दरअसल, मामला उत्तराखंड में लेखपाल, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, लोक सेवा आयोग की तमाम भर्तियों में धांधली का मामला सामने आया है। उम्मीदवारों की मांग है कि तमाम भर्तियों में धांधली की जांच सीबीआई से कराई जाए।

टॅग्स :उत्तराखण्डPoliceपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील