लाइव न्यूज़ :

देश की पहली महिला डीजीपी कंचन का निधन, उत्तराखंड पुलिस ने जताया दुख

By भाषा | Updated: August 27, 2019 12:49 IST

कंचन चौधरी भट्टाचार्य: दिवंगत मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड के डीजीपी का पद संभालने वाली भट्टाचार्य वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त हो गयी थीं । इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2014 में हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था ।

Open in App
ठळक मुद्देकंचन चौधरी भट्टाचार्य पिछले कुछ दिनों से बीमार थींभट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आइपीएस अधिकारी थीं ।

उत्तराखंड पुलिस प्रमुख का पद ग्रहण कर देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक बनीं कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन पर प्रदेश पुलिस ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया है । वर्ष 1973 बैच की देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी भट्टाचार्य पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और कल रात मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली ।

सोशल मीडिया पर जारी अपने शोक संदेश में प्रदेश पुलिस ने कहा, ‘‘प्रदेश की पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन पर उत्तराखंड पुलिस उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करती है ।’’ उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन ने भी भट्टाचार्य के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि वह उत्कृष्ट गुणों वाली अधिकारी थीं ।

भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक का पद संभाल कर देश की पहली महिला डीजीपी बनने का गौरव हासिल किया था। भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आइपीएस अधिकारी थीं । दिवंगत मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड के डीजीपी का पद संभालने वाली भट्टाचार्य वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त हो गयी थीं । इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2014 में हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था । भट्टाचार्य की बहन कविता चौधरी ने उनके प्रेरणादायी जीवन पर आधारित टीवी धारावाहिक 'उड़ान' बनाया था जो काफी लोकप्रिय हुआ था ।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल