लाइव न्यूज़ :

'शहनवाज' बनी 'सुनीता', संकुचित सोच की वजह से बदल लिया धर्म

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 22, 2018 20:15 IST

उत्तराखंड के बनभूलपुरा की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने धर्म बदलकर हिंदू धर्म को अपना लिया है।

Open in App

उत्तराखंड के बनभूलपुरा की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने धर्म बदलकर हिंदू धर्म को अपना लिया है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को शपथपत्र देकर महिला ने इस बात की जानकारी दी। उसने साथ यह भी बताया कि उसे अपने परिजनों से खतरा है। महिला का कहना है कि मुस्लिम धर्म में महिलाओं के प्रति संकुचित सोच और वहां स्वतंत्रता से जीने का अधिकार न होने की वजह से हिंदू धर्म को अपनाया है। उसने अपना नाम बदलकर शहनवाज से सुनिता कर लिया है। सिटी मजिस्ट्रेस ने मामले की जांच पुलिस को सौंप दी है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक बनभूलपुरा के रहने वाले  मकबूल अहमद की 22 साल की बेटी शहनवाज कुछ लोगों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में पहुंची और धर्म परिवर्तन की बात बताई। शपथ पत्र में उसने बताया है कि मुस्लिम धर्म में महिलाओं को अजादी के लिए कोई जगह नहीं है। यहां महिलाओं को  खुल कर जीने का हक भी नहीं दिया जाता है। 

महिला का कहना है कि धर्म परिवर्तन के संबंध में वह पहले ही जिलाधिकारी को शपथ पत्र भेज चुकी है। धर्म परिवर्तन किए जाने पर परिजनों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। अपने धर्म के संकुचित सोच से परेशान होकर महिला ने पहले सारी धर्मों की जानकारी लेने के बाद उसने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया। उसे जो जानकारी ली उसके मुताबिक हिंदू धर्म में महिलाओं को सबसे ज्यादा आजादी है और इस धर्म में किसी तरह की कोई धार्मिक रोक टोक भी नहीं है। महिला ने मोदी सरकार की तारिफ करते हुए यह भी कहा कि ट्रिपल तलाक के फैसले से मुस्लिम महिलाओं की हालत में काफी सुधार होगा। 

तस्वीर-(इंडिया टूडे) 

टॅग्स :इस्लामउत्तराखंड समाचारहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब