लाइव न्यूज़ :

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा स्थगित, ऑरेंज एलर्ट जारी, लगातार हो रही है बारिश

By रुस्तम राणा | Updated: May 23, 2022 22:17 IST

रुद्रप्रयाग के सीओ प्रमोद कुमार ने यात्रा के स्थगित होने को लेकर बताया कि ऑरेंज अलर्ट और सुबह से लगातार बारिश के बाद, हमने भक्तों को पैदल रोक दिया है और उनसे अपने होटलों में लौटने का आग्रह कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरुद्रप्रयाग प्रशासन के द्वारा यात्रियों को लौटने के लिए कहा गयामौसम खराब होने की वजह से हवाई सेवा भी रोक दी गई हैलगातार बारिश से यात्रियों को हो रही है परेशानी

देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को स्थगित किया गया है। प्रशासन के द्वारा यात्रियों को वापस लौटने का आग्रह किया गया है। रुद्रप्रयाग के सीओ प्रमोद कुमार ने यात्रा के स्थगित होने को लेकर बताया कि ऑरेंज अलर्ट और सुबह से लगातार बारिश के बाद, हमने भक्तों को पैदल रोक दिया है और उनसे अपने होटलों में लौटने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने यात्रियों से कहा है कि वे अभी के लिए मंदिर न जाएं और सुरक्षित रहें।

बता दें कि लगातार हो रही बारिश से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खराब होने की वजह से हवाई सेवा भी रोक दी गई है। प्रमोद कुमार ने बताया कि कल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। हमने गुप्तकाशी से करीब 5,000 लोगों को रोका है। हेली सेवाएं भी फिलहाल बंद हैं।

रविवार शाम से शुरू हुई बर्फबारी के बाद इलाके में काफी ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ मंदिर के आसपास की पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढक गई है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है। गौरतलब है कि दो साल के बाद चार धामों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खोले गए हैं। ये यात्रा अगले 6 महीनों तक जारी रहेगी।

अग्रिम आदेश तक यह यात्रा रोकी गई है। बहरहाल केदारनाथ यात्रा उत्तराखंड चारधाम यात्रा का एक हिस्सा है और इस बार चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं की भारी संख्या ने उत्तराखंड सरकार के हाथ पांव फुला दिए हैं। कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 60 यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 60 श्रद्धालुओं की मौत चारधाम यात्रा के दौरान हो गई है।

टॅग्स :केदारनाथChar Dham Yatraउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष