लाइव न्यूज़ :

Joshimath Cracks: अब उत्तराखंड के शंकराचार्य मठ में भी पड़ी दरारें, ज्योतिर्मठ के लोगों में भय, स्वामी विश्वप्रियानंद ने 'विकास' को बताया आपदा का कारण

By अनिल शर्मा | Updated: January 8, 2023 11:33 IST

विश्वप्रियानंद ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "विकास अब विनाश का कारण बन गया है क्योंकि पनबिजली परियोजनाओं और सुरंगों ने हमारे शहर को प्रभावित किया है। 15 दिनों से पहले कोई दरार नहीं थी, लेकिन इन दिनों मठ में दरारें लगातार बढ़ रही हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देजोशीमठ में भू-धंसाव से स्थिति गंभीर बनी हुई है। अबतक 603 घरों में दरारें आ चुकी हैं।ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शंकराचार्य मठ में भी पिछले 15 दिनों में कई जगहों पर दरारें आ गई हैं।

चमोलीः जोशीमठ में भू-धंसाव जारी है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। अबतक 603 घरों में दरारें आ चुकी हैं। वहीं खबर है कि हिंदू मठों में से एक ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शंकराचार्य मठ में भी पिछले 15 दिनों में कई जगहों पर दरारें आ गई हैं। मठ में लोग डरे हुए हैं। मठ के प्रमुख स्वामी विश्वप्रियानंद ने 'विकास' को आपदा का कारण बताया है।

विश्वप्रियानंद ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "विकास अब विनाश का कारण बन गया है क्योंकि पनबिजली परियोजनाओं और सुरंगों ने हमारे शहर को प्रभावित किया है। 15 दिनों से पहले कोई दरार नहीं थी, लेकिन इन दिनों मठ में दरारें लगातार बढ़ रही हैं।"

जोशीमठ शहर को ज्योतिर्मठ भी कहा जाता है। यह भगवान बद्रीनाथ की शीतकालीन गद्दी है, जिनकी मूर्ति हर सर्दियों में जोशीमठ के मुख्य बद्रीनाथ मंदिर से वासुदेव मंदिर में लाई जाती है। जोशीमठ का पवित्र शहर हिंदुओं द्वारा देश के एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल के रूप में पूजनीय है।

इस बीच, जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के लिए व्यवस्था में जुटा हुआ है। घरों में दरारें दिखने के बाद अब तक कुल 66 परिवार जोशीमठ से पलायन कर चुके हैं। जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित राहत शिविरों में रहने की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बीती रात राहत शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वहीं शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीजमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए जोशीमठ का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने उन घरों का भी दौरा किया, जिनकी दीवारों और छत में चौड़ी दरारें आ गई हैं। धामी प्रभावित परिवारों से मिलने के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने वृद्धों से लेकर उम्र भर के लोगों से मुलाकात की। बच्चों को अपनी समस्याओं से रूबरू कराना। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी कोशिश सभी को सुरक्षित बनाने की है। जरूरी इंतजाम के लिए तैयारियां की जा रही हैं। हमारा पहला काम लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाना है।"

मुख्यमंत्री ने बताया कि आईआईटी रुड़की जैसे प्रमुख संस्थान और इसरो के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि कारण का पता लगाया जा सके।बकौल सीएम धामी- "भूवैज्ञानिक काम कर रहे हैं। गुवाहाटी संस्थान के अलावा, आईआईटी रुड़की भी इसरो के साथ बातचीत कर रहा है। हर कोई कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।"

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर