लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: ग्रामिणों को कोरोना वैक्सीन लगाने उत्तरकाशी के दुर्गम इलाकों से होकर ऐसे जा रहे हैं हमारे हेल्थ वर्कर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2021 09:36 IST

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है वहीं प्रकृति की मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. कहीं भारी बारिश, कहीं बाढ़ तो कहीं भू-स्खलन. वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी से आई तस्वीर दिल जीत लेती है.

Open in App

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है वहीं प्रकृति की मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. कहीं भारी बारिश, कहीं बाढ़ तो कहीं भू-स्खलन. वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी से आई तस्वीर दिल जीत लेती है. यहां हेल्थ वर्कर्स ऐसे दुर्गम रास्तों और इलाकों से होकर लोगों तक कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे हैं जो भारी बारिश से तबाह हो चुके हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता  है कि कैसे हेल्थ वर्कर्स पहाड़ी रास्तों से होकर जा रहे हैं और उनके पीछे जेसीबी भी नजर आ रही है. वहीं एक अन्य तस्वीर में ये हेल्थ वर्कर्स पहाड़ी में बसे गांव के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाते नजर आ रहे हैं. 

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को देहरादून में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन की शुरुआत की है. इस अभियान की शुरुआत नालापानी में अस्थाई प्रवास करने वाले घुमंतु समुदाय के लाभार्थियों के लिए की है.

वहीं दूसरी ओर राज्य में वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को रुड़की में तीन ही केंद्रों पर कोरोना टीका लगाया जा सका. हालांकि की वैक्सीनेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे लेकिन इन तीन सेंटरों पर 18 और 45 से ज्यादा की उम्र की वाले लोगों कुल 1711 को वैक्सीन लगाई गई. 

गौरतलब है कि सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) ने उत्तराखंड़ में कोविड टीकाकरण आंकड़ों की मासिक विश्लेषण रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि जनवरी में वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से जुलाई में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गई है. जुलाई के पूरे महीने में कुल 15.06 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी गई है. अगर मई को छोड़ दिया जाए तो इस पहाड़ी राज्य में वैक्सीनेशन डोज की संख्या हर महीने बढ़ी है. अप्रैल में 13.39 लाख, मई में 8.33 लाख, जून में 14.83 लाख और जुलाई में 15.07 लाख डोज दी गई है. 

 

टॅग्स :उत्तराखण्डकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया