लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड आपदा: दक्षिणी ध्रुव फतह करने वाली पहली महिला अधिकारी कर रहीं निगरानी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:34 IST

Open in App

जोशीमठ/नयी दिल्ली, 11 फरवरी उत्तराखंड की तपोवन सुरंग में चल रहे बचाव अभियान की अगुवाई दक्षिणी ध्रुव की चोटी को फतह करने वाली पहली महिला आईटीबीपी अधिकारी उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अपर्णा कुमार कर रही हैं। उनके साथ इस सीमा सुरक्षा बल के पहाड़ी युद्ध कौशल कला में निपुण अधिकारी भी हैं जिन्होंने पहाड़ों पर आपदाओं को बहुत करीब से देखा है।

कुमार 2002 बैच की भारतीय पुलिस सेवा में उत्तर प्रदेश काडर की अधिकारी हैं।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित आईटीबीपी की उत्तरी कमान की सेक्टर प्रभारी 45 वर्षीय कुमार को ऐसी पहली महिला आईपीएस अधिकारी एवं आईटीबीपी अधिकारी के रूप में जाना जाता है जिन्होंने दक्षिणी ध्रुव को फतह किया। उन्होंने 2019 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

कर्नाटक की रहने वाली एवं दो बच्चों की मां कुमार 2018 में प्रतिनियुक्ति पर आईटीबीपी में आई थीं। उन्होंने जोशीमठ से पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, ‘‘तपोवन सुरंग में मलबा साफ करने का अभियान जारी है। यह मुश्किल है लेकिन हम लगे हुए हैं।’’

उन्होंने प्रतिष्ठित ‘सेवन समिट चैलेंज’ भी पूरा किया है जिसमें सात महाद्वीपों की सात शीर्ष चोटियों तक पहुंचना होता है। 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया था।

आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार को, जब त्रासदी हुई थी तब से कुमार तपोवन-जोशीमठ में हैं।’’

उन्होंने बताया कि कुमार के सहायक हैं जोशीमठ (चमोली जिले) में आईटीबीपी की पहली बटालियन के कमांडिंग अधिकारी बेनुधर नायक।

अधिकारी ने बताया कि नायक की भी पहाड़ों में काफी समय तक तैनाती रही है और उन्हें इसका खासा अनुभव है। 2013 में जब राज्य में बड़े पैमाने पर बाढ़ एवं आपदा आई थी तब वह उत्तराखंड में पदस्थ थे।

बल, जोशीमठ के निकट औली स्थित अपने ‘स्पेशलाइज्ड माउंटेनियरिंग ऐंड स्काई इंस्टीट्यूट’ के अधिकारियों की भी सेवा ले रहा है। इसके जवान डिप्टी कमांडेंट नितेश शर्मा के तहत काम कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कमांडो का प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी शर्मा रविवार को छोटी सुरंग में जाने वाले पहले व्यक्ति थे। उस सुरंग से एनटीपीसी, तपोवन के 12 श्रमिकों को बचाया गया था।’’

ये सभी अधिकारी आपदा के बाद से ही घटनास्थल पर डटे हुए हैं और सुरंग के भीतर फंसे लोगों को बचाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?