लाइव न्यूज़ :

जोशीमठ के बाद अब चमोली में भी संकट के बादल; कर्णप्रयाग में घरों में आई बड़ी-बड़ी दरारें, प्रशासन ने लोगों को किया स्थानांतरित

By अंजली चौहान | Updated: February 6, 2023 11:31 IST

जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में करीब 38 घरों में दरारें आई हैं। इन घरों से लोगों को निकालकर रैन बसेरों में पहुंचा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजोशीमठ की तरह ही चमोली में भू-धंसाव से हालत गंभीर चमोली के कर्णप्रायग में कई घरों में आई दरारें घरों में दरारें देखते हुए लोग सुरक्षित स्थान की ओर चले गए हैं।

चमोली: उत्तराखंड के जोशीमठ शहर में आई आपदा अब राज्य के अलग-अलग जिलों में भी अपना कहर बरपा रही है। जोशीमठ में घरों, होटलों और जमीनों पर आई बड़ी-बड़ी दरारें, अब चमोली जिले के कर्णप्रयाग में भी नजर आ रही है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को इलाके से बाहर निकालने का काम भी कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में करीब 38 घरों में दरारें आई हैं। कर्णप्रयाग के तहसीलदार सुरेंद्र देव ने कहा कि इससे 38 परिवार प्रभावित हुए हैं। इन घरों से लोगों को निकाल कर नगर पालिका के रैन बसेरों और आईटीआई कॉलेज की कक्षाओं में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

इसके बाद प्रशासन की टीम ने क्षतिग्रस्त मकानों और दूसरे भवनों का निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण के बाद कुछ घरों को बेहद खतरनाक बताया है। इन घरों को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। 

बता दें कि उत्तराखंड के जोशीमठ में दरारों के कारण सैकड़ों परिवारों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है। राज्य सरकार ने 296 परिवारों के 995 सदस्यों को धंसाव प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। 

जोशीमठ में जमीन धंसने के कारण उत्तराखंड सरकार ने तपोवन-विष्णुगढ़ बिजली परियोजना और हेलोंगमारवाड़ी बाईपास रोड सहित पूरे जोशीमठ क्षेत्र में सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी है।   

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब