उत्तराखंड : कांग्रेस नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Published: November 25, 2020 09:27 PM2020-11-25T21:27:21+5:302020-11-25T21:27:21+5:30

Uttarakhand: Congress leaders condole Patel's death | उत्तराखंड : कांग्रेस नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताया

उत्तराखंड : कांग्रेस नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक जताया

देहरादून, 25 नवंबर उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ पार्टी नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पटेल पार्टी के 'संकटमोचक थे जिनके पास हर समस्या का समाधान था।'

उन्होंने कहा, ‘‘यह पार्टी और राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’

पटेल के निधन पर शोक जताते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, ‘‘हम सब उन पर भरोसा करते थे और सलाह लेने के लिए उनके पास ही जाते थे। उनका जाना एक भारी क्षति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttarakhand: Congress leaders condole Patel's death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे