लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड कांग्रेस में खटपट जारी, धारचूला से लगातार तीसरी बार विधायक बने धामी का बड़ा आरोप, नई नियुक्तियों में मेधा का ध्यान नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2022 22:54 IST

उत्तराखंड कांग्रेसः पूर्व विधायक करण माहरा को प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया, जबकि भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए यशपाल आर्य को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभुवन चंद्र कापड़ी को राज्य विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है।हरीश धामी ने आरोप लगाया कि इन नियुक्तियों में मेधा का कोई ध्यान नहीं रखा गया। पहली बार विधायक बने लोगों को तरजीह देना क्या मेधा कहलाता है।

देहरादूनः हाल में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई पदों पर नियुक्ति से पार्टी के कई नेताओं की नाराजगी की खबरों के बीच धारचूला से लगातार तीसरी बार विधायक बने हरीश धामी ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने उनकी हमेशा अनदेखी की है।

कांग्रेस हाईकमान ने रविवार को पूर्व विधायक करण माहरा को प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया, जबकि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर पार्टी में फिर शामिल हुए यशपाल आर्य को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पटखनी देकर पहली बार विधायक बने भुवन चंद्र कापड़ी को राज्य विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

इस पर टिप्पणी करते हुए हरीश धामी ने आरोप लगाया कि इन नियुक्तियों में मेधा का कोई ध्यान नहीं रखा गया। कांग्रेस महासचिव हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले हरीश धामी ने कहा, ‘‘मैं विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए उपयुक्त था लेकिन इस बार भी मेरी उपेक्षा ही की गयी।’’

उत्तराखंड मामलों के पार्टी प्रभारी कांग्रेस महासचिव देवेंद्र यादव द्वारा मेधा को नियुक्तियों का आधार बताए जाने संबंधी बयान पर निशाने पर लेते हुए हरीश धामी ने पूछा कि सालों से पार्टी का झंडा उठाने वालों पर पहली बार विधायक बने लोगों को तरजीह देना क्या मेधा कहलाता है।

हरीश धामी ने कहा कि वह एक फौजी के परिवार में पैदा हुए हैं जिसने 1971 के भारत—पाक युद्ध में अपनी दोनों टांगें गंवा दी थीं। उन्होंने पूछा, ‘‘कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान सैन्यकर्मियों के लिए सम्मान दर्शाया था । अब उसका क्या हुआ ?'’’ हांलांकि, उन्होंने कहा कि करण माहरा, यशपाल आर्य या भुवन कापडी के खिलाफ उनके मन में कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है।

हरीश धामी ने कहा कि 2017 में भी पार्टी नेतृत्व ने उनकी उपेक्षा की थी । उन्होंने कहा, ‘‘उस समय दूसरी बार विधायक चुने जाने के बाद भी संगठनात्मक चुनावों में मेरी उपेक्षा की गयी । 2014 में जब मैंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए अपनी सीट खाली की, तब भी पार्टी संगठन में मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गयी ।’’'

उन्होंने कहा कि पिथौरागढ के विधायक मयूख महर और अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी वरिष्ठता और अनुभव के लिहाज से नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए ज्यादा उपयुक्त ​थे। हरीश धामी के अलावा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता से लगातार पांचवीं बार विधायक बने प्रीतम सिंह और द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट भी नई नियुक्तियों से कथित तौर नाराज बताए जा रहे हैं । यह भी चर्चा है कि असंतुष्ट विधायक जल्द एक बैठक कर अपनी अगली रणनीति तय करेंगे। 

टॅग्स :कांग्रेसउत्तराखण्डहरीश रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज