लाइव न्यूज़ :

'यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो और बदन दिखा रहे हो, क्या होगा...' तीरथ सिंह रावत का 'फटी जींस' के बाद एक और बयान वायरल

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2021 16:06 IST

तीरथ सिंह रावत का महिलाओं द्वारा 'फटी हुई जींस' पहनने को लेकर दिए गए एक बयान का वीडियो बुधवार को सामने आया था। इस पर विवाद मचा है। वहीं, एक नया वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल में तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के सीएम बने हैं, इसके बाद महिलाओं के पहनावे पर बयान से विवादों में हैंतीरथ सिंह रावत का सोशल मीडिया पर हो रहा है विरोध, फटी हुई जींस पहने महिलाएं कर रही हैं तस्वीरें पोस्टविरोध के बीच तीरथ सिंह रावत का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें में महिलाओं के शॉर्ट्स पहनन पर सवाल उठा रहे हैं

हाल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत महिलाओं द्वारा 'फटी जींस' पहनने पर दिए गए बयान के बाद विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान का खासा विरोध हो रहा है। 

साथ ही कई यूजर्स खासकर महिलाएं 'फटी हुई जींस' पहन कर तस्वीरें भी पोस्ट कर रही हैं। ट्विटर पर ये मामला लगातार ट्रेंड कर रहा है।

इसी बीच तीरथ सिंह रावत का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे अपने कॉलेज के समय किस्सा सुना रहे हैं। इसमें वे लड़कियों के शॉर्ट्स पहनने को लेकर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी वायरल हो गया है। इसमें तीरथ कहते हैं, 'मैं श्रीनगर में पढ़ता था, एक चंडीगढ़ से लड़की आई। वो हमारे यहां की थी लेकिन चंडीगढ़ से आई थी। आप क्या कहते हैं उसे कट...।'

तीरथ सिंह रावत आगे कहते हैं, 'उसका कुछ दिन ऐसा मजाक बना, सभी लड़के उसके पीछे भाग रहे थे। यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो, क्यों बदन दिखा रहे हो..क्या होगा।' 

बता दें कि इससे पहले तीरथ सिंह रावत का एक वीडियो बुधवार को सामने आया था जिसमें उन्होंने एक फ्लाइट का वाकया सुनाया था। इसमें वे बता रहे थे कि कैसे एक महिला उन्हें फ्लाइट में मिली, जिसने फटी हुई जींस पहनी थी। 

तीरथ सिंह रावत आगे कहते हैं कि महिला एनजीओ में काम करती है लेकिन ऐसे फटी हुई जींस पहनकर वो क्या संदेश देगी। ये कैसे संस्कार हैं।

तीरथ सिंह रावत का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया सहित कई नेता भी उन पर निशाना साध चुके हैं। इसमें राज्य सभा सांसद जया बच्चन समेत, टीएमसी की महुआ मोइत्रा, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और दिल्ली महिला आयोग की स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं।

टॅग्स :तीरथ सिंह रावतउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?