लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड चुनाव: भाजपा की सरकार बनी तो लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम पुष्कर सिंह धामी का वादा, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 12:31 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि आगामी नई भाजपा सरकार एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि आगामी नई भाजपा सरकार एक कमेटी गठित करेगीयह कमेटी उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि आगामी नई भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। 

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, ज़मीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून हो, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा। उत्तराखंड में जल्द से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकारों को बल मिलेगा। 

बता दें कि उत्तराखंड के सात उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव शुरू हो गए हैं। वहीं, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में वोट पड़ने हैं। उत्तराखंड की की 70 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 14 फरवरी 2022 को इन सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022BJPपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप