लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर जान गवाने वाले कांस्टेबल की पत्नी को मुख्यमंत्री ने सौंपा 10 लाख रुपये का चेक

By अनुराग आनंद | Updated: May 23, 2020 15:39 IST

साथ ही राज्य के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने DIG देहरादून को निर्देश दिया कि कांस्टेबल की पत्नी को पुलिस में शामिल करने की प्रक्रिया तेजी से की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में शनिवार की सुबह कोरोना के लिहाज से बहुत ही ज्यादा दुखद रहा।प्रदेशभर में आज (शनिवार) रिकॉर्ड 20 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है।

देहरादून: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। केंद्र सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन 4 की घोषणा 31 मई तक के लिए किया है। उत्तरखंड में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी करने वाले एक कॉस्टेबल ने अपनी जान गवा दी। राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांस्टेबल संजय गुर्जर की पत्नी को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।

कांस्टेबल संजय गुर्जर ने लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर 5 मई को जान गवा दी। इसके साथ ही राज्य के CM ने DIG देहरादून को निर्देश दिया कि कांस्टेबल की पत्नी को पुलिस में शामिल करने की प्रक्रिया तेजी से की जाए।

बता दें कि उत्तराखंड में शनिवार की सुबह कोरोना के लिहाज से बहुत ही ज्यादा दुखद रहा। प्रदेशभर में आज रिकॉर्ड 20 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। सभी संक्रमित प्रवासी हैं और बाहरी राज्य से प्रदेश में आए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, चम्पावत जिले में सात, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिले में तीन-तीन, देहरादून,नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में दो-दो और हरिद्वार में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस मिला है। 

प्रदेश के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में एक ही दिन में रिकॉर्ड 20 मरीजों के मिलने के बाद अब प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 153 से बढ़कर 173 हो गई है। 

एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी हरकत में आ गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया है। संक्रमितों की पहचान कर अब संदिग्धों को क्वारंटान किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी