लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: चमोली में ग्लेशियर टूटने से बड़े हादसे की आशंका, भीषण सैलाब, हरिद्वार सहित ऋषिकेष और श्रीनगर तक अलर्ट

By विनीत कुमार | Updated: February 7, 2021 14:20 IST

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। एक ग्लेशियर का कुछ हिस्सा टूटने के बाद ऋषिगंगा नदी पर पावर प्रोजेक्ट के डैम को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद से अलकनंदा नदी में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटा, डैम को हुआ नुकसान, अलकनंदा नदी में तेज हुआ पानी का बहाव अलकनंदा नदी के किनारे से लोगों को हटाया जा रहा है, मैदानी इलाकों में भी अलर्ट जारीसीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- अफवाहों पर ध्यान ना दें, सरकार उठा रही है सभी जरूरी कदम

उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लेशियर टूटने के बाद इसका बड़ा हिस्सा ऋषिगंगा नदी पर पावर प्रोजेक्ट के डैम पर गिरा है। इस कारण डैम क्षतिग्रस्त हुआ है और इससे पानी तेजी से अलकनंदा नदी में जाने लगा है।

ऐसे में अलकनंदा नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल इस घटना को लेकर और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। इस बीच कुछ वीडियो जरूर सामने आए हैं। घटना की व्यापकता को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश तक अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार चमोली में रेणी गांव के पास ग्लेशियर टूटा है। ये घटना सुबह करीब 8 से 9 के बीच हुई। जोशीमठ और श्रीनगर को भी हाई अलर्ट किया गया है। 

वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है। बचाव कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने बताया, 'अलकनंदा के पास के इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। एहतियात के तौर पर भागीरथी नदी के प्रवाह को रोक दिया गया है। अलकनंदा के पानी के प्रवाह को रोकने के लिए श्रीनगर बांध और ऋषिकेश बांध को खाली कर दिया गया है। एसडीआरएफ अलर्ट पर है।'

 

अलकनंदा नदी का प्रवाह बढ़ने के बाद केंद्रीय जल आयोग ने भी अपनी सभी चौकियों पर अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान जताया जा रहा है कि ऋषिकेश और हरिद्वार में 6 से 7 घंटे के भीतर ये पानी पहुंच सकता है।

चमोली ग्लेशियर हादसा: हेल्पलाइन नंबर जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट किया है लोगों से गुजारिश की है कि पुराने वीडियो शेयर कर अफवाह नहीं फैलाए जाएं। साथ ही उन्होंने लिखा, 'अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें।'

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए