लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2026 11:18 IST

Uttarakhand Cabinet Expansion: देहरादून विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने राजभवन में पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देUttarakhand Cabinet Expansion: रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा और नैनीताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने राजभवन में पद की शपथ ली।Uttarakhand Cabinet Expansion: भाजपा ने 2022 में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था, तब धामी ने आठ मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली थी।Uttarakhand Cabinet Expansion: संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में आज पांच नए मंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में विधायक खजान दास (देहरादून), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग) और राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) ने राजभवन में पद की शपथ ली। रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा और नैनीताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने राजभवन में पद की शपथ ली। देहरादून विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने राजभवन में पद की शपथ ली।

उत्तराखंड में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ, जिसमें विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया। यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। जब भाजपा ने 2022 में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था, तब धामी ने आठ मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली थी। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं। अप्रैल 2023 में सामाजिक कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद मंत्रिमंडल की संख्या घटकर आठ हो गई थी।

फिर पिछले साल संसदीय कार्य एवं वित्त प्रभारी प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह संख्या सात रह गई थी। सरकार के पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कम से कम आधा दर्जन बार चर्चा हुई, लेकिन कुछ भी अमल में नहीं आया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार हुआ।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई नेताओं के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबसे पहले, मैं उन सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देना चाहता हूं जिन्हें आज मंत्रिपरिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं उन सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। ये सभी लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

इनके साथ मिलकर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने में योगदान देंगे और ये सभी गणमान्य व्यक्ति इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देहरादून में पांच नेताओं ने पद की शपथ ली। जब भारतीय जनता पार्टी 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटी, तो मुख्यमंत्री समेत नौ मंत्रियों ने शपथ ली।

एक मृत्यु और एक इस्तीफे के कारण समय के साथ मंत्रियों की संख्या घटती गई। अप्रैल 2023 में सामाजिक कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद, मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या घटकर आठ रह गई। विवादों के बीच संसदीय कार्य और वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह संख्या और घटकर सात हो गई। संविधान के अनुसार मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डBJPपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो