लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने नयी खेल नीति को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 00:09 IST

Open in App

देहरादून, 23 नवंबर उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को नयी खेल नीति पर अपनी मुहर लगा दी, जिसमें प्रदेश में उभरती खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए कई योजनाओं और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए कई प्रोत्साहन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने संवाददाताओं को बताया कि नयी खेल नीति के तहत कम उम्र में ही खेल प्रतिभाओं को पहचानने के लिए आठ साल की उम्र के बच्चों के लिए एक शारीरिक और खेल कौशल परीक्षण (पीएसएटी) संचालित किया जाएगा, जिससे उनकी प्रतिभाओं को तराशने का काम सही समय पर शुरू हो सके।

उन्होंने बताया कि उच्च प्राथमिकता वाले खेलों के लिए राज्य में ''सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'' स्थापित किए जाएंगे तथा 'मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना' के तहत उभरते खिलाड़ियों को हर वर्ष मेरिट के आधार पर आठ से 14 साल की आयु के बालक-बालिकाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराए जाएंगे।

उनियाल ने कहा कि हर जिले में 150 बालक और 150 बालिकाओं तथा पूरे प्रदेश में 1950 बालक और 1950 बालिकाओं को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14-23 साल के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति के अलावा खेल किट एवं खेल संबंधी उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

उनियाल ने बताया कि बड़े स्तर के खेल आयोजनों में राज्य के पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सरकारी विभागों में 'आउट ऑफ टर्न' नियुक्ति की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए शैक्षणिक संस्थानों में पांच प्रतिशत का खेल कोटा रखा जाएगा तथा प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड मेगा औद्योगिक और निवेश नीति 2021 को भी अपनी मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे