लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः BJP से पंगा लेना पड़ा महंगा, पार्टी ने 90 पदाधिकारियों दिखाया बाहर का रास्ता 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2019 16:33 IST

उत्तराखंडः बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने शुक्रवार को (04 अक्टूबर) निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिलास्तर पर गठित समितियों से मिली जानकारी के आधार पर पार्टी के समर्थित पत्याशियों के विरुद्ध जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों में लड़ने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में पांच अक्टूबर से होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बगावत करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी कार्रवाई की हैबीजेपी ने 90 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

उत्तराखंड में पांच अक्टूबर से होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बगावत करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने 90 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने शुक्रवार को (04 अक्टूबर) निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिलास्तर पर गठित समितियों से मिली जानकारी के आधार पर पार्टी के समर्थित पत्याशियों के विरुद्ध जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों में लड़ने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।  जिलों से पदमुक्त होने वाले 14 टिहरी से नैनीताल से नौ, बागेश्वर से छह, पिथौरागढ़ से चार, पौडी से चार, उत्तरकाशी और देहरादून से दो—दो तथा अल्मोडा से 12, चंपावत से पांच, ऊधम सिंह नगर से 19 और चमोली से 13 पदाधिकारी को पदमुक्त किया गया है। प्रदेश में पांच, 11 और 16 अक्टूबर को तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी