लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Assembly Election 2022: कोटद्वार से पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु को टिकट, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2022 21:35 IST

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।आम आदमी पार्टी (आप) भी कुछ सीटों पर दोनों दलों के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।यमकेश्वर से रेणु बिष्ट को पार्टी ने टिकट दिया है। 

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। कोटद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु भूषण खंडूरी को मैदान में उतारा है। ऋतु को पहले टिकट काट दिया गया था। यमकेश्वर से विधायक थीं। 

यमकेश्वर से रेणु बिष्ट को पार्टी ने टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड के आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु सहित 10 विधायकों के टिकट काट दिए थे।

केदारनाथ से शैला रानी रावत, झरबेड़ा से राजपाल सिंह, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगेंद्र पाल रौतेला, रुद्रपुर से शिव अरोड़ा और पिरंकलियार से मुनीश सैनी को टिकट दिया गया है।

वर्ष 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड राज्य की जनता ने कभी भी किसी राजनीतिक दल को दोबारा सत्ता नहीं सौंपी है। भाजपा इस बार के चुनाव में इस मिथक को तोड़ने का दंभ भर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी जबकि कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली थी। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022BJPजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos