लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: 10 दलितों की हत्या का फैसला आया 42 साल बाद, 90 साल के बुजुर्ग को हुई उम्रकैद की सजा

By अंजली चौहान | Updated: June 2, 2023 11:26 IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 1989 में हुए सामूहिक हत्याकांड का फैसला कोर्ट ने सुना दिया है और 42 साल बाद आरोपी गंगा दयाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे42 साल पहले फिरोजाबाद के एक गांव में 10 दलितों की हत्या हुई थी इसके आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था10 आरोपियों में से 9 की पहले मौत हो गई एक को अब सजा सुनाई गई है

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कानूनी लड़ाई और इंसाफ की एक लंबी लड़ाई के बाद करीब 42 साल बाद एक केस में फैसला आया है। यह मामला 42 साल पुराना 10 दलितों की हत्या का है जिसमें दोषी एक 90 वर्षीय बुजुर्ग है।

अदालत ने मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दोषी को 55,000 रुपये का जुर्माना भरने का भी निर्देश दिया है। इस घटना के आरोपी 90 वर्षीय गंगा दयाल है वहीं, अन्य आरोपियों की पहले ही मौत हो चुकी है। 

42 साल पहले हुई हत्याओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। इस नरसंहार से न सिर्फ यूपी बल्कि पूरे देश में लोगों को हैरान कर दिया था। 

अदालत ने कहा कि जुर्माने की अदायगी में चूक की स्थिति में आरोपी को 13 महीने की अतिरिक्त कैद सजा काटनी होगी। 

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 1981 का है जब फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर इलाके के गांव साडूपुर हिंसा हुई थी जिसमें 10 दलितों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और 2 लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 10 लोगों को आरोपी के रूप में पहचाना गया था।

मामला आईपीसी की धारा 302 और 307 के तहत दर्ज किया गया था। शुरू में मामले की सुनवाई मैनपुरी में हुई और बाद में फिरोजाबाद को अलग जिला बनाने के बाद मामला फिरोजाबाद की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, फिरोजाबाद जिला बनने के बाद, मामला फिरोजाबाद स्थानांतरित कर दिया गया था। गंगा सहाय, जो जीवित एकमात्र अभियुक्त था, को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और जिला अदालत ने 55,000 रुपये का जुर्माना लगाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में हुए इस नरसंहार ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी थी। सामूहिक हत्याकांड के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साडूपुर गांव का दौरा किया था। वहीं, विपक्ष में रहे नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी गांव का दौरा किया था और पैदल मार्च भी किया था।

टॅग्स :फ़िरोज़ाबादउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Policeकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र