लाइव न्यूज़ :

Corona: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या हुई 343, इलाज के बाद 26 लोग हो चुके हैं ठीक

By सुमित राय | Updated: April 8, 2020 18:24 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 343 हो गई है, जिनमें से 187 तबलीगी जमात से जुड़े मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है।कोरोना से मरने वाले मरीज मेरठ, बस्ती और वाराणसी के रहने वाले थे।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और बुधवार को कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 343 हो गई। उत्तर प्रदेश में तीन लोगों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 26 लोग इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं।

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, '343 मामलों में से 187 तबलीगी जमात से जुड़े मामले हैं, जबकि 26 लोग उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर जा चुके हैं।'

उन्होंने बताया कि शामली की एक महिला मरीज संक्रमण मुक्त हो चुकी हैं और आज रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। अब तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है, जो मेरठ, बस्ती और वाराणसी के रहने वाले थे।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने बताया कि 1573 लोग जो तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं, उनमें से 1268 लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें क्वारनटीन किया गया है। तब्लीगी जमात से जुड़े 323 विदेशियों की भी पहचान की गई है और उन्हें भी क्वारनटीन किया गया है।

बता दें उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 343 पहुंच गई है, जबकि तीन लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहां 26 लोग अब तक कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 5194 कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 149 लोगों की मौत हो चुकी है और 402 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया