लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः आजमगढ़ जेल में बंद बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिले अखिलेश, बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा-आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी सपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2022 15:47 IST

Uttar Pradesh: मायावती ने अखिलेश यादव के गत सोमवार को आजमगढ़ जेल जाकर विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने का जिक्र करते हुए ट्वीट किए। रमाकांत यादव बलवा करने और चक्का जाम के 20 साल पुराने मामले में जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सहानुभूति व्यक्त करने के कदम को लेकर हर तरफ तीखी प्रतिक्रिया मिलना स्वाभाविक है। आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।उत्तर प्रदेश की भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ की जेल जाकर वहां बंद बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बुधवार को कहा कि इससे पता चलता है कि सपा आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।

 

मायावती ने अखिलेश यादव के गत सोमवार को आजमगढ़ जेल जाकर अपने विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने का जिक्र करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट किये। रमाकांत यादव बलवा करने और चक्का जाम के 20 साल पुराने मामले में जेल में बंद हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘समाजवादी पार्टी प्रमुख द्वारा आजमगढ़ जेल जाकर वहां कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने और उनसे सहानुभूति व्यक्त करने के कदम को लेकर हर तरफ तीखी प्रतिक्रिया मिलना स्वाभाविक है। यह इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।"

बसपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘विभिन्न संगठनों एवं आम लोगों द्वारा सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वह मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते, जबकि उनका ही आरोप है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।’’ 

टॅग्स :बीएसपीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?