लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के देवरिया में भीषण सड़क हादसा, तिलक से लौट रही जीप की बस से टक्कर; 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

By भाषा | Updated: April 19, 2022 08:50 IST

यूपी के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक बस और जीप के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जीप पर सवार लोग तिलक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र की घटना, जीप और बस में आमने-सामने हुई टक्कर।कुशीनगर जिले के कोहड़ा गांव के निवासी तिलक कार्यक्रम के बाद जीप से घर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा।बस गोरखपुर से रुद्रपुर जा रही थी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर जताया दुख।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक बस और जीप के बीच आमने- सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर गौरी बाजार थानाक्षेत्र में इंदूपुर गांव के पास सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे एक बस एवं जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने ट्वीट कर मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।

तिलक से लौटने के दौरान हुआ हादसा

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने बताया कि कुशीनगर जिले के कोहड़ा गांव के निवासी, विवाह पूर्व होने वाले तिलक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात में रुद्रपुर के रैश्री गांव से वापस जा रहे थे, तभी उनकी जीप और बस के बीच टक्कर हो गई। बस गोरखपुर से रुद्रपुर जा रही थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में रामप्रकाश सिंह, वशिष्ठ सिंह, जोखन सिंह, अंकुर पांडेय और रामानंद मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक मृतक की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छह लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल पूछा। जिलाधिकारी ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों एवं घायलों को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप