लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 17:00 IST

Open in App

नौकरी के लिए ओमान जाकर मानव तस्करों के चंगुल में फंस गयी उन्नाव जिले की 45 साल की नर्गिस (बदला हुआ नाम) कानपुर पुलिस और विदेश मंत्रालय के प्रयासों से दो अन्य महिलाओं के साथ 15 अगस्त को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वतन लौटने में सफल रही।अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई अन्य देशों में फैले मानव तस्करी गिरोह का पता चला जो 24 से 50 साल की गरीब महिलाओं को ओमान, कतर, कुवैत या सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में अच्छी पगार पर घरेलू सेविका का काम दिलाने के बहाने अपने चंगुल में फंसा लेते थे। अपने पति से अलग होने के बाद दो बेटियों और एक बेटे के साथ रह रही नर्गिस को 25,000 रुपये महीने की पगार पर ओमान में घरेलू सेविका की नौकरी मिली और फरवरी में वह कानपुर के एक ट्रैवल एजेंट की मदद से खाड़ी देश पहुंच गयी। वहां पहुंचकर उसे मानव तस्करी गिरोह के चंगुल में फंसने का पता चला। उसने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जैसे ही मैं ओमान पहुंची, मेरा फोन ले लिया गया और मेरा शारीरिक तथा मानसिक उत्पीड़न किया गया। श्रीलंका की आयशा नाम की महिला मेरी देखरेख कर रही थी। मैंने उसे भारत लौटने देने की गुहार लगाई तो उसने मुझे छोड़ने के लिए चार लाख रुपये मांगे।’’ नर्गिस की बेटी ने बताया, ‘‘अम्मी ने किसी तरह अपनी आपबीती फोन पर मुझे बताई। मैंने कानपुर पुलिस को जानकारी दी और ट्रैवल एजेंट का ब्योरा भी दिया।’’ इस तरह कानपुर पुलिस ने पहल की और 15 अगस्त को नर्गिस भारत लौटने में कामयाब रही। अधिकारियों ने बताया कि न केवल उत्तर प्रदेश की बल्कि पंजाब, गोवा, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों से भी और श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान तथा कुछ अफ्रीकी देशों से भी महिलाओं को फंसाया जाता है। कानपुर के पुलिस उपायुक्त (अपराध) सलमान ताज पाटिल ने बताया कि जब उन्होंने शहर के एक निवासी की अप्रैल में मिली शिकायत पर जांच करनी शुरू की तो मानव तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ। शिकायती ने आरोप लगाया था कि ओमान में उसकी पत्नी को फंसाया गया है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जब हमने जांच का दायरा बढ़ाया तो अधिकारियों को पता चला कि मामला मानव तस्करी का है। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने कानपुर की मानव तस्करी निरोधक इकाई की मदद ली और विदेश मंत्रालय को भी जानकारी दी गयी और उनके साथ अन्य केंद्रीय एजेंसियों की मदद मांगी गयी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘पिछले चार महीने में विदेश मंत्रालय की मदद से 12 ऐसी महिलाओं को देश सुरक्षित वापस लाया गया है जिनमें छह कानुपर की, दो-दो पंजाब तथा चेन्नई से और एक-एक गोवा तथा कर्नाटक से हैं।’’ पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान कानपुर निवासी ट्रैवल एजेंट मुजम्मिल और अतीकुर रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की गवाही पर बेंगलुरू के रहने वाले अमीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने आगे की जांच के संदर्भ में कहा कि कानपुर पुलिस दो पहलुओं पर काम कर रही है-एक तो पीड़िताओं की भारत वापसी और दूसरा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सबसे पहले तो हम चाहते हैं कि सभी पीड़िताएं सुरक्षित घर लौट आएं। हमारा ध्यान सभी पीड़िताओं से अलग-अलग औपचारिक शिकायत प्राप्त करने पर है ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके और उन्हें जेल भेजा जाए।’’ अरुण ने उम्मीद जताई कि अन्य राज्यों की पुलिस भी इसी तरह कार्रवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

कारोबारकानपुर की लाल इमली मिल और विक्टोरिया मिल की जमीन वापस?, यूपी में केंद्र सरकार के बंद पड़े उद्यमों की भूमि वापस लेगी योगी सरकार?

क्राइम अलर्टगांव से बाहर 200 मीटर की दूरी पर कार खड़ी की और ट्रेन के सामने कूदकर 45 वर्षीय पिता यश गुप्ता और 14 वर्षीय बेटी ने दी जान, आखिर क्यों की आत्महत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी