लाइव न्यूज़ :

नोएडाः प्रसिद्ध उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक कोरोना वायरस से संक्रमित, शारदा अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2021 22:09 IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 167 और लोगों की मौत हो गई तथा 28287 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसुरेंद्र मोहन पाठक ने 300 से ज्यादा उपन्यास लिखे हैं। सुरेंद्र मोहन पाठक 81 साल के हैं।हालत स्थिर बनी हुई है।

नोएडाः प्रसिद्ध उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक (81) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि प्रसिद्ध उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उनका उपचार डॉक्टरों की टीम कर रही है। उनकी हालत स्थिर है।

ओहरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सोमवार को यह अफवाह उड़ाई गई कि प्रसिद्ध उपन्यासकार को नोएडा के किसी अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह बात गलत है। उन्हें शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाठक ने 300 से ज्यादा उपन्यास लिखे हैं। 

कोरोना के 492 नए मामले सामने आए

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 492 नए मामले सामने आए जबकि एक मरीज की मौत हो गयी। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हजार से ऊपर हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 492 नए मरीज मिले। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में 2800 से ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 26 हजार से ज्यादा मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ सफाई का ध्यान रखें का ध्यान रखें।

टॅग्स :सुरेंद्र मोहन पाठकउत्तर प्रदेश में कोरोनानॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप