लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः देर रात थाने पहुंचीं सुल्तानपुर से भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: October 24, 2020 19:34 IST

पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों में भरकर भेड़-बकरी ले जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना जेवर पुलिस ने पांच ट्रकों में भरकर ले जाई जा रही 500 भेड़-बकरियों को पकड़ा तथा 12 लोगों को गिरफ्तार किया। 

Open in App
ठळक मुद्देभेड़-बकरियों से लदा ट्रक देखा तो पुलिस को इस मामले की सूचना दी और आरोपियों को गिरफ्तार कराया।पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे की एटीएस सोसाइटी के सामने ट्रक को रोक कब्जे में ले लिया।पशु पक्षियों के हित के लिए काम करने वाली अपनी संस्था पीएफए के पदाधिकारी गौरव गुप्ता को थाना दनकौर बुलवाया।

नोएडाः पशु अधिकारों को लेकर सजग रहने वाली उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर भेड़-बकरियों से लदा ट्रक देखा तो पुलिस को इस मामले की सूचना दी और आरोपियों को गिरफ्तार कराया।

मेनका गांधी ने देर रात खुद दनकौर थाने जाकर शिकायत दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया, “गांधी शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे सुल्तानपुर से सड़क मार्ग से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली जा रही थी। उन्हें एक ट्रक में भेड़ बकरियां भरी हुई दिखाई दी। जो मानक से ज्यादा थी। गांधी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे की एटीएस सोसाइटी के सामने ट्रक को रोक कब्जे में ले लिया।” उन्होंने बताया कि एक ट्रक में 50 से ज्यादा भेड़ बकरियां नहीं भरी जा सकती, लेकिन उक्त ट्रक में 110 भेड़ बकरियां भरी थीं। सिंह ने बताया कि सांसद भेड़ बकरियों से भरे हुए ट्रक के साथ खुद थाना दनकौर पहुंचीं तथा पशु पक्षियों के हित के लिए काम करने वाली अपनी संस्था पीएफए के पदाधिकारी गौरव गुप्ता को थाना दनकौर बुलवाया।

गौरव गुप्ता की तहरीर पर थाना दनकौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक अरब सिंह, राजू तथा दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी थाना दनकौर में करीब 40 मिनट तक रुकी रहीं। वह रात ढाई बजे के करीब थाने से दिल्ली के लिए निकली। इसके बाद जनपद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों में भरकर भेड़-बकरी ले जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना जेवर पुलिस ने पांच ट्रकों में भरकर ले जाई जा रही 500 भेड़-बकरियों को पकड़ा तथा 12 लोगों को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनोएडा समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मेनका गाँधीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी