लाइव न्यूज़ :

राम नाम पर वोट सीता को नजरअंदाज; बीजेपी पर बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा का तंज, बोले: सपा-भाजपा में अंतर नहीँ

By आजाद खान | Updated: December 27, 2021 16:28 IST

बसपा नेता ने बीजेपी और सपा पर हमला बोलते हुए कहा, “जिस दिन से उनकी सरकार बनी, गुंडागर्दी, माफिया, आतंक, डकैती, फिरौती, बलात्कार, दंगे, सब कुछ यूपी में शुरू हो गया।”

Open in App
ठळक मुद्देबसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया है।उन्होंने बीजेपी पर सीता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।उत्तर प्रदेश में दंगे होने के लिए बीजेपी और सपा को जिम्मेदार ठहराया है।

भारत: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए केवल भगवान राम के नाम को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे केवल भगवान राम का नाम लेकर अपनी राजनीति करते हैं। सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और उसके बड़े नेताओं ने भगवान राम को तो याद करते हैं लेकिन वे सीता को भुल जाते हैं। उन्होंने यह बयान तब दिया जब वे अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में एक रैली को संबोधित करने आए थे। बसपा के नेता बीजेपी के साथ सपा पर भी वार किया और कहा कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। 

राम के साथ सीता को भूल जाने का लगाया आरोप

सतीश चंद्र मिश्रा ने इस रैली के दौरान वहां आए जनता को संबोधिन किया और कहा, “भाजपा नेता राम के नाम पर वोट मांगते हैं लेकिन सीता को भूल जाते हैं। धर्म को मानने वाले सभी जानते हैं कि सीता के बिना भगवान राम पूर्ण नहीं हैं। इसी तरह राधा के बिना कृष्ण नहीं हैं और पार्वती के बिना शिव नहीं हैं।“ नेता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से ये सीता को नजरअंदाज करते हैं, इससे इनकी महिलाओं के प्रति क्या सोच है इस बात का पता चलता है। 

बीजेपी और सपा को बताया सिक्के के दो पहलू

मिल्कीपुर के रैली में सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी और सपा को एक सिक्के के दो पहलू बताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में दंगे होने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी और भाजपा पर ठहराई और कहा,“जिस दिन से उनकी सरकार बनी, गुंडागर्दी, माफिया, आतंक, डकैती, फिरौती, बलात्कार, दंगे, सब कुछ यूपी में शुरू हो गया।” इस बीच नेता ने अपनी पार्टी के अयोध्या में सभी 25 सीटों पर जीत हासिल करने की बात भी कही है। 

टॅग्स :भारतसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो