लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सीएम योगी से मिले नाराज राज्यमंत्री दिनेश खटीक, कहा-सारी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रख दी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 19:47 IST

दिनेश खटीक ने बुधवार को खुद के दलित होने के कारण अधिकारियों द्वारा उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार रात दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से भी मुलाकात की थी।मुख्यमंत्री के साथ खटीक की मुलाकात के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।मंत्री से नहीं, बल्कि मनमानी कर सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसरों से नाराजगी है।

लखनऊः दलित होने के कारण खुद की उपेक्षा का आरोप लगाकर इस्तीफे की पेशकश करने वाले उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद खटीक ने कहा कि उन्होंने अपनी सारी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रख दी हैं और उन पर कार्रवाई होगी।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काम करना जारी रखेंगे। खटीक ने बुधवार को खुद के दलित होने के कारण अधिकारियों द्वारा उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्होंने इस मामले को लेकर बुधवार रात दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से भी मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री के साथ खटीक की मुलाकात के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद खटीक ने संवाददाताओं से कहा "जो मेरे विषय और मुद्दे थे वह मैंने मुख्यमंत्री के सामने रख दिए हैं और उस पर कार्रवाई होगी।" उन्होंने कहा "मुझे मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है।

मुख्यमंत्री (भ्रष्टाचार के खिलाफ) ‘जीरो टॉलरेंस’ पर काम कर रहे हैं और करते रहेंगे... और आगे हम भी काम करते रहेंगे।" क्या अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी, इस सवाल पर खटीक ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा "मैंने सारे विषय मुख्यमंत्री जी के सामने रख दिए हैं।"

इससे पहले, मेरठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खटीक ने कहा था कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या सरकार के किसी भी मंत्री से नहीं, बल्कि मनमानी कर सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसरों से नाराजगी है। खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तो भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टोलरेंस' की नीति अपनाए हुए हैं, लेकिन अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘जनप्रतिनिधियों को सम्मान चाहिए मगर कुछ अफसर सम्मान तो अलग बात है, मांगने पर सूचना भी नही देते हैं। विभागीय अफसर अगर राज्यमंत्री का सम्मान नहीं करेंगे, उसके पत्रों का जवाब नहीं देंगे, फोन पर बात नहीं करेंगे तो आत्मसम्मान को ठेस पहुचाकर मंत्री पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।’’

खटीक ने एक ओर अपना इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजा था। वहीं,दूसरी ओर उन्होंने कथित रूप से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर उन्हें भी इस्तीफे की एक प्रति सौंपी थी। पत्र में दिनेश खटीक ने दलित होने के कारण अधिकारियों द्वारा उनकी नहीं सुनने, तबादलों और नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। पत्र की अंतिम पंक्ति में उन्होंने त्यागपत्र देने की बात कही थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए