योगी के मंत्री बोले- बिजली का नंगा तार हैं मायावती, जो भी उन्हें छुएगा मर जाएगा!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 29, 2019 02:39 PM2019-08-29T14:39:51+5:302019-08-29T14:39:51+5:30
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेशन ने कांशीराम की मौत पर भी उठाए सवाल। कहा सीएम योगी से करेंगे सीबीआई जांच की मांग।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने बसपा सुप्रीम मायावती पर विवादित टिप्पणी की है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो भी उन्हें छुएगा वो मर जाएगा। मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया, जान बचाई लेकिन मायावती से बदले में धोखा ही मिला।
गिरिराज सिंह ने कांशीराम की मौत की वजह पर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा, 'बीएसपी के संस्थापक कांशीराम प्राकृतिक रूप से नहीं मरे। उनकी मौत संदिग्ध अवस्था में हुई थी। मायावती की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। कांशीराम की बहन कह रही है कि मायावती ने उन्हें मारा है। मैं सीएम से अपील करूंगा कि इसकी जांच सीबीआई से करवाई जाए।'
Uttar Pradesh Minister Giriraj Singh Dharmesh: Mayawati is like a naked live wire, whoever touches her will die. Bharatiya Janata Party (BJP) made her Chief Minister thrice, saved her life but she betrayed us. https://t.co/uD9fnYbilqpic.twitter.com/Us9q8mq5Rr
— ANI UP (@ANINewsUP) August 29, 2019
गिरिराज सिंह हाल ही में समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्यमंत्री बनाए गए हैं। वो आगरा कैंट सीट से विधायक हैं।