लाइव न्यूज़ :

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी , राम मनोहर लोहिया अस्पताल में फिर कराया गया भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2021 12:06 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था । उनका हाल-चाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अस्पताल पहुंचे थे ।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शरीर में सूजन की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती उनका हाल-चाल पूछने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे थे कल्याण सिंह को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत अचानक शनिवार को बिगड़ गई और शाम में उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया । जानकारी के मुताबिक सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत है । फिलहाल अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।

आपको बताते दें कि इससे पहले भी सिंह को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था । उनके खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनन बढ़ा हुआ पाया गया था । 

कल्याण सिंह 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश के 16 वें मुख्यमंत्री बने थे लेकिन वह केवल एक साल के लिए ही इस पद पर रहे थे फिर वह 1997 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे । इसके अलावा वह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं । साथ ही वह 2009-14 तक लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं और उन्होंने अतिरिक्त भार के रूप में  उत्तराखंड के राज्यपाल का पद भी संभाला था । 

कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे । वहां उन्होंने सिंह से बातचीत की और उनका हाल-चाल भी पूछा । जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री योगी को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है । जल्द ही उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाएगा । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?