लाइव न्यूज़ :

लखनऊ का नाम ‘लखनपुर’ या ‘लक्ष्मणपुर’ करने की मांग, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा-यह सर्वविदित है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2023 22:31 IST

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए यहां आये पाठक ने गौतम अडानी समूह की संपत्ति में वृद्धि को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देयह सर्वविदित है कि पहले लखनऊ 'लक्ष्मण नगरी' थी।पहले लखनपुर या लक्ष्मणपुर के नाम से जाना जाता था।भाजपा सांसद ने पत्र में कहा था कि भगवान राम ने भाई लक्ष्मण को यह शहर दिया था।

भदोहीः लखनऊ का नाम ‘लखनपुर’ या ‘लक्ष्मणपुर’ करने की मांग के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि यह सर्वविदित है कि पहले यह शहर 'लक्ष्मण नगरी' था और अब जैसी स्थिति होगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए यहां आये पाठक ने गौतम अडानी समूह की संपत्ति में वृद्धि को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया। लखनऊ का नाम बदलने की मांग के बारे में पूछे जाने पर पाठक ने संवाददाताओं से कहा, "यह सर्वविदित है कि पहले लखनऊ 'लक्ष्मण नगरी' थी।

अब जैसी स्थिति होगी हम आगे बढ़ेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार नाम बदलने को आगे बढ़ाएगी, पाठक ने कहा, "हम आप सभी को इसके बारे में बताएंगे।" भाजपा के प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर लखनऊ का नाम बदलकर "लखनपुर या लक्ष्मणपुर" करने की मांग की थी और कहा था कि 18वीं शताब्दी में नवाब आसफुद्दौला ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया था। भाजपा सांसद ने पत्र में कहा था कि भगवान राम ने भाई लक्ष्मण को यह शहर दिया था और इसे पहले लखनपुर या लक्ष्मणपुर के नाम से जाना जाता था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बयान कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद व्यवसायी गौतम अडानी के व्यावसायिक भाग्य और व्यक्तिगत संपत्ति में भारी वृद्धि हुई, के बारे में पूछे जाने पर पाठक ने कहा उनका "मानसिक संतुलन" पूरी तरह बिगड़ चुका है। मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने यह बयान दिया था।

पाठक ने कहा, ''जब भी कांग्रेस की सरकारें थीं, सैकड़ों घोटाले हुए । कांग्रेस पार्टी ने अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया हैं ।'' भाजपा के करीब आ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने गाजीपुर जिले का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर रखने की मांग दोहराई है । पार्टी नेता अरुण राजभर ने ट्विटर पर यह मांग दोहरायी और 2017 में पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया एक पत्र भी पोस्ट किया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊBrajesh Pathak
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी