लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: गरीबों की भूख पर सीएम योगी की अधिकारियों को दो टूक- ''कार्ड हो या ना हो, सभी को दें राशन, न तो कोई भूखा रहे न भूखा सोए''

By गुणातीत ओझा | Updated: April 17, 2020 13:12 IST

उत्तर प्रदेश में जारी लॉकडाउन के चलते गरीबों तक पहुंचने वाली सुविधाओं की काउंसलिंग खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज कर रहे हैं। इस क्रम में सीएम योगी ने आज भी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि गरीबों को खाद्यान्न की कमी नहीं होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी के पास राशन कार्ड हो या ना हो, आधार कार्ड हो या ना हो, वह शहर का नागरिक हो अथवा गांव का, अगर वह जरूरतमंद है तो उसे आनाज अवश्य मिले।सीएम योगी ने कोरोना वायरस से जंग और लॉकडाउन में अव्यवस्था न फैलने पाए इसके लिए 11 टीमों का गठन किया है। इन सभी टीमों को टीम 11 नाम दिया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जारी लॉकडाउन के चलते गरीबों तक पहुंचने वाली सुविधाओं की काउंसलिंग खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज कर रहे हैं। इस क्रम में सीएम योगी ने आज भी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि गरीबों को खाद्यान्न की कमी नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद को राशन और खाना मिलना चाहिए, चाहे उसके पास राशन और आधार कार्ड हो या न हो।

सीएम ने शुक्रवार को लोक भवन में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कोई भी गरीब भूखा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी किचेन से जरूरतमंदों में और शेल्टर होम्स के निराश्रितों में पहले की भांति ही बेहतर ढंग से सबको भोजन मिलता रहे। यह सुनिश्चित होता रहे कि प्रदेश में न तो कोई भूखा रहे न भूखा सोए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी के पास राशन कार्ड हो या ना हो, आधार कार्ड हो या ना हो, वह शहर का नागरिक हो अथवा गांव का, अगर वह जरूरतमंद है तो उसे आनाज अवश्य मिले। उन्होंने राज्य में रुके बाहरी लोगों तक भी भोजन और राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लॉकडाउन के दौरान सीएम को कई शिकायतें मिली हैं कि कुछ जालसाज मिलावटी सामान बाजार में बेच रहे हैं। ऐसी भी शिकायतें मिलीं की मूल्य से अधिक कीमत वसूल कर लोगों को राशन या जरूरी सामान बेचे जा रहे हैं। इसपर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।

बता दें कि सीएम योगी ने कोरोना वायरस से जंग और लॉकडाउन में अव्यवस्था न फैलने पाए इसके लिए 11 टीमों का गठन किया है। इन सभी टीमों को टीम 11 नाम दिया गया है। इन टीमों में मुख्य सचिव के अलावा प्रदेश सरकार के बड़े अधिकारी जिम्मेदारियों की कमान संभाले हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियायोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन