लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनावः दो सीटों पर 11 अगस्त को मतदान, सपा ने कीर्ति कोल को उम्मीदवार घोषित किया, बीजेपी से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2022 15:11 IST

Uttar Pradesh Legislative Council by-elections: समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया' आगामी उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद उप चुनाव में कीर्ति कोल सपा की अधिकृत उम्मीदवार होंगी।' 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने सीटों पर 11 अगस्त को मतदान निर्धारित किया है।एक अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।कीर्ति मिर्जापुर की छानबे विधानसभा क्षेत्र से सपा की प्रत्‍याशी रह चुकी हैं और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर 11 अगस्त को होने वाले उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। सपा ने कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए कहा है कि वह एक अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर 11 अगस्त को मतदान निर्धारित किया है। समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया' आगामी उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद उप चुनाव में कीर्ति कोल सपा की अधिकृत उम्मीदवार होंगी।' 

इसी ट्वीट में कहा गया, 'कीर्ति मिर्जापुर की छानबे विधानसभा क्षेत्र से सपा की प्रत्‍याशी रह चुकी हैं और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। कोल एक अगस्‍त को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।'' इसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया था।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रिक्त हुई दो सीटों पर उप चुनाव के लिए 25 जुलाई से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 11 अगस्त को मतदान होगा। जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वह समाजवादी पार्टी के अहमद हसन के निधन और भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के त्यागपत्र दिये जाने से रिक्त हुई हैं।  

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशलखनऊBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी