लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: बेटी को तलाशने के बदले इस गरीब दिव्यांग मां से पुलिस ने मांगी घूस, भीख मांगकर पूरी की फरमाइश पर नहीं मिली बेटी

By अमित कुमार | Updated: February 2, 2021 15:54 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के थाना चकेरी से खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला से उसकी बेटी को ढूढ़ने के लिए दरोगा ने रिश्वत की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना कानपुर जिले के थाना चकेरी के सनिगवां गांव की है।मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पीड़ित मां ने भीख मांगकर पुलिस की जरूरत पूरी की लेकिन उसकी बेटी अभी तक उसे नहीं मिली।

लोगों की सुरक्षा करना पुलिस का काम है। पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास का रिश्ता होता है। कई मौकों पर पुलिस आम लोगों की मदद के लिए आगे आती रही है। लेकिन कुछ अफसर ऐसे भी हैं जिनकी वजह पूरा पुलिस विभाग बदनाम हो जाता है। उत्तर-प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक गरीब दिव्यांग मां से उसकी लड़की को ढूढ़ने के बदले रिश्वत की मांग की गई। 

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दिनभर भीख मांगकर गुजारा करने वाली गुड़िया नाम की महिला की 15 वर्षीय लड़की अचानक गायब हो गई। महिला को अपने दूर के रिश्तेदारों पर शक हुआ। महिला ने पुलिस में जाकर लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वह रोज थाने जाकर अपने बेटी के बारे में वहां के दरोगा राजपाल सिंह से पूछताछ करती थी। 

एक  दिन दरोगा ने गाड़ी में पेट्रोल डलाने के शर्त पर उसकी बेटी को ढूढ़ने की बात कही। महिला उस दिन के बाद रोजाना उनकी गाड़ी के पेट्रोल के लिए पैसे देती रही। एक महीने में 12000 रुपये का पेट्रोल देने के बाद भी उस महिला को अपनी बेटी की कोई खबर नहीं मिली। इस बात से हताश होकर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस तक शिकायत करने गई लेकिन वहां भी कुछ नहीं हुआ। हालांकि, अब उस दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?