लाइव न्यूज़ :

International Womens Day 2020: आज जन्मी बेटियों को तोहफा देगी योगी सरकार

By गुणातीत ओझा | Updated: March 8, 2020 12:42 IST

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 2 फरवरी को इस मेले की शुरूआत थी, तब से हर रविवार को सवेरे 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक लगने वाला यह मेला सफलता के नए आयामों को छू रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योगी सरकार आज जन्मी बच्चियो को देगी तोहफाबच्चियों को कपड़े बांटे जाएंगे और महिलाओं को पोषणयुक्त आहारा दिया जाएगा

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जन्म लेने वाली बच्चियों को उत्तर प्रदेश सरकार तोहफा देगी। राज्य सरकार 8 मार्च को जन्म लेने वाली बच्चियों को तोहफे में कपड़े देगी, वहीं महिलाओं को पोषणयुक्त आहार दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सभी कैबिनेट व राज्य मंत्रियों को पत्र लिखकर कहा कि वे रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का शुभारंभ करें। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आयोजित किया जा रहा है। इस मेले को मातृशक्ति के सम्मान, निजात, अधिकार, समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए समर्पित किया गया है।

आरोग्य मेले में महिलाओं को विशेष चिकित्सीय सुविधाएं दी जाएंगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठतम महिला स्वास्थ्य कर्मी को सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के विशेष स्टाल तक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए शासन, स्वास्थ्य महानिदेशक, मंडलीय अपर निदेशक, सभी सीएमओ व अस्पतालों के सीएमएस को निर्देश दे दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 2 फरवरी को इस मेले की शुरूआत थी, तब से हर रविवार को सवेरे 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक लगने वाला यह मेला सफलता के नए आयामों को छू रहा है। अब तक आयोजित पांच मेलों में 22 लाख से अधिक रोगियों का इलाज किया जा चुका है। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.67 लाख गोल्डेन कार्ड भी बनवाए गए हैं।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप