लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ी कोरोना कर्फ्यू की मियाद, अब 31 मई तक जारी रहेंगी सभी पाबंदियां

By विनीत कुमार | Updated: May 22, 2021 21:22 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में यूपी सरकार की ओर से शनिवार को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में कोरोना कर्फ्यू संबंधी पाबंदियों को अब 31 मई सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ाया गयायूपी में हालांकि पिछले एक हफ्ते में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई हैताजा अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में करीब 6 हजार कोरोना के नए मामले मिले

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने का फैसला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अब यूपी में कोरोना कर्फ्यू से जुड़ी पाबंदियां लागू  31 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगी। 

इस संबंध में शनिवार शाम जानकारी दी गई। इससे पहले कोरोना कर्फ्यू की मौजूदा समयसीमा 24 मई को खत्म हो रही थी। इन सबके बीच राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोमा के मामले अब कम हो रहे हैं। 

यूपी में शनिवार शाम आए ताजा अपडेट के अनुसार कोरोना के पिछले 24 घंटे में 6046 नए केस मिले हैं और 226 लोगों की और मौत हो गई है। इससे पहले 24 अप्रैल को सूबे में कोरोना के सर्वाधिक 38 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। 

इसके पहले 15 मई को प्रदेश में लागू पाबंदियों को सोमवार, 24 मई की सुबह सात बजे तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी। वहीं इससे भी पहले शनिवार और रविवार और बाद में शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की थी।

बताते चलें कि यूपी में कोरोना से अब तक 18,978 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत अब 93.02 प्रतिशत हो गया है। इस समय प्रदेश में 94,482 एक्टिव कोरोना मरीज हैं।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में गोरखपुर में संक्रमण के 755, मेरठ में 421, देवरिया में 292, लखनऊ में 291, वाराणसी में 231 और गौतमबुद्धनगर में 213 नये मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में लखनऊ में 21, वाराणसी और मैनपुरी में 14-14, गोरखपुर में 12, कानपुर नगर और मेरठ में 10-10 और मरीजों की मौत हो गई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन