लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए सरकारी और निजी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, योगी सरकार का फैसला

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2021 12:19 IST

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना का टीका लगवाने के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को छुट्टी देने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को कोरोना टीकाकरण के लिए मिलेगी छुट्टीयोगी आदित्यनाथ कोविड-19 पर उच्च स्तरीय बैठक में लिया फैसलायूपी मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय एवं निजी विद्यालयों को भी 4 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच टीकाकरण भी तेजी से जारी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। यूपी सरकार ने राज्य में सभी सरकारी और निजी कंपनी में काम करने वालों के लिए एक खास सुविधा देने का ऐलान किया है। 

इसके तहत सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए एक दिन की छुट्टी दी जाएगी। साथ ही अधिकारियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना टेस्टिंग का काम पूरी क्षमता से करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर आकलन के आधार पर कोविड अस्पतालों को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने और मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने पर ध्यान देने की भी बात कही गई है।

यूपी में स्कूल चार अप्रैल तक बंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय एवं निजी विद्यालयों को 4 अप्रैल, 2021 (रविवार) तक बंद रखने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। 

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि चूंकि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद रखने की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी जाए। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया