लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा और अयोध्या समेत 14 जिलों नए एसएसपी-एसपी की तैनाती, 21 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 17:50 IST

अयोध्या के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को इसी पद पर प्रयागराज, प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार को एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ, कासगंज के एसपी रोहन पी कनय को एसपी गाजीपुर बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नौज के एसपी प्रशांत वर्मा को एसएसपी अयोध्या भेजा है। गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा को एसएसपी सहारनपुर के पद पर तैनाती की गयी है।मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर को एसएसपी गोरखपुर भेजा गया है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा और अयोध्या समेत 14 जिलों में नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की है।

 

 

एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। शनिवार को जारी तबादला सूची के मुताबिक अयोध्या के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को इसी पद पर प्रयागराज, प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार को एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ, कासगंज के एसपी रोहन पी कनय को एसपी गाजीपुर बनाया है।

कन्नौज के एसपी प्रशांत वर्मा को एसएसपी अयोध्या, पीएसी गाजियाबाद के सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी कन्नौज, गाजीपुर के एसपी रामबदन सिंह को पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर को एसपी गोंडा, गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा को एसएसपी सहारनपुर के पद पर तैनाती की गयी है।

सूची में कहा गया है कि मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर को एसएसपी गोरखपुर, मुजफफरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव को एसएसपी मथुरा, अमरोहा के एसपी विनीत जायसवाल को एसएसपी मुजफफनगर, अमेठी के एसपी दिनेश सिंह को एसपी बिजनौर, गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त इलाभारन जी को एसपी अमेठी, गोंडा के एसपी संतोष कुमार मिश्र को एसपी मिर्जापुर, के रूप में पदस्थापित किया गय है।

इसके अनुसार, कानपुर के पुलिस उपायुक्त बी बी जी टी एस मुर्थी को एसपी कासगंज, वाराणसी के पुलिस उपायुक्त आदित्य लांग्हे को एसपी अमरोहा, मीरजापुर के उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी सेक्टर वाराणसी, बिजनौर के एसपी धर्मवीर को सेनानायक पीएसी मेरठ, कानपुर के पुलिस उपायुक्त संजीव त्यागी को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या, पुलिस अकादमी मुरादाबाद के एसपी विजय ढुल को पुलिस उपायुक्त कानपुर, सीबीसीआई के एसपी राहुल राज को पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊगोरखपुरअयोध्यावाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया