लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- शिक्षा के नाम पर स्कूलों में केवल खिचड़ी बांटी जा रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2024 18:50 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बत्तीस वर्षों से चली आ रही लालू- कांग्रेस और नीतीश- भाजपा की सरकारों ने जानबूझकर शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दी ताकि लोग अनपढ़ बने रहे और जात-पात तथा धर्म- मजहब के चक्कर में फंसकर इन लोगों को वोट देते रहे।‌ 

Open in App

पटना: चुनावी रणनीतिकार से जन सुराज अभियान के सूत्रधार बने प्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों में केवल खिचड़ी और कॉलेजों में केवल डिग्री बांटी जा रही है। बच्चे पढ़ नहीं रहे हैं तो कहां से अधिकारी बनेंगे? उन्होंने कहा कि बिहार में बत्तीस वर्षों से चली आ रही लालू- कांग्रेस और नीतीश- भाजपा की सरकारों ने जानबूझकर शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दी ताकि लोग अनपढ़ बने रहे और जात-पात तथा धर्म- मजहब के चक्कर में फंसकर इन लोगों को वोट देते रहे।‌ 

पीके ने कहा कि जब तक उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं उपलब्ध कराई जाएगी तब तक बिहार का चतुर्दिक विकास नहीं हो सकेगा। शिक्षा ही विकास की जननी है गरीबी से निकालने का मुख्य जरिया है। उन्होंने कहा कि बिहार देश का सबसे गरीब, अशिक्षित, बेरोजगारी और पलायन वाला राज्य बना दिया गया है। हमें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है और हम जात पात के चक्कर में नेताओं के बेटे का भविष्य बनाने में बेचैन है।‌ अपना बेटा पढ़ नहीं रहा, भूखे पेट सोता है,शरीर पर कपड़े नहीं है, पैरों में चप्पल नहीं है। इसकी फिक्र आपको नहीं है। 

पीके ने आंकड़ों के हवाले से बताया कि बिहार में 60 प्रतिशत लोग भूमिहीन है जो दूसरे की जमीन जोत कर अपना भरण-पोषण करते हैं। बिहार तथाकथित समाजवादी सरकारें रही किन्तु इन भूमिहीनों को अपनी जमीन नहीं हो सकी। खेती की व्यवस्था यहां इतनी चौपट है कि यह आपके केवल पेट पालने का साधन है मुनाफे का नहीं। पंजाब और हरियाणा ने खेती से अपनी आमदनी बढ़ा ली लेकिन बिहार पीछे ही रह गया। इसका मूल कारण 100 में 60 लोग भूमिहीन हो। शेष लोगों में जिनके पास जमीन है उनमें 35 प्रतिशत लोगों को मात्र दो एकड़ जमीन है। 5 प्रतिशत लोग अधिकाधिक भूमि के स्वामी हैं। कथित समाजवादी सरकारों ने भूमि सुधार कानून नहीं लागू किया जिससे यह स्थिति बनी हुई है। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां पलायन की सबसे बड़ी समस्या है। यहां की अबतक की सरकारों ने न तो कल कारखानों की स्थापना की और ना ही रोजगार के अवसर पैदा किए। स्वरोजगार को भी प्रोत्साहित नहीं किया तथा लोगों को उचित शिक्षा दी। काम नहीं होने के कारण लोगों को दूसरे औद्योगिक शहरों में पलायन करना मजबूरी बनीं। घर -गांव और परिजनों से दूर रहकर पेट पालने की मजबूरी ने पलायन को प्रोत्साहित किया।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"