लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी देश के बड़े नेता लेकिन यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार: योगी आदित्यनाथ

By विनीत कुमार | Updated: July 4, 2021 07:42 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि एक बार फिर राज्य में अगले साल भाजपा की ही सरकार बनेगी। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी देश के बड़े नेता हैं और भाजपा कार्यकर्ता उनकी चुनौती को स्वीकार करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में भाजपा की 2022 में भी सरकार बनेगी, कार्यकर्ताओं को असदुद्दीन ओवैसी की चुनौती स्वीकार: योगी आदित्यनाथयूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया हैसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अन्य छोटी पार्टियों से एआईएमआईएम ने किया है गठबंधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को देश का बड़ा नेता बताया है। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता है। उन्होंने अगर भाजपा को चुनौती दी है तो भाजपा कार्यकर्ता भी उनकी चुनौती स्वीकार करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होगी।' 

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद एआईएमआईएम ने यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी हाथ आजमाने का फैसला किया है। साल 2022 में होने वाले चुनाव में एआईएमआईएम यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

एआईएमआईएम ने ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं छोटी पार्टियों के गठबंधन भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिल कर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बिहार विधानासभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांच सीटों पर उसे जीत मिली थी।

इससे पहले शुक्रवार को ओम प्रकाश राजभर ने एक बयान में कहा था कि ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाएं तो वे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। 

राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बिना कहा वह चालाक निकले और उत्तराखंड से आकर यूपी का मतदाता बनकर मुख्यमंत्री बन गए। 

इस बीच, बरेली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा कि ओवैसी और सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जैसे लोगों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने हैं तो वे देखें। कोई कुछ भी कहे वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ की ही सरकार बनेगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया