लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार ने आगरा, कानपुर के मंडलायुक्तों और नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी का किया तबादला

By भाषा | Updated: July 20, 2023 09:47 IST

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2003 बैच की अधिकारी माहेश्वरी, आईएएस अधिकारी आलोक गुप्ता की जगह आगरा के मंडलायुक्त के रूप में पद भार ग्रहण करेंगी जबकि आलोक कानपुर के मंडलायुक्त होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार ने बुधवार को तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। कानपुर के मंडलायुक्त लोकेश एम, रितु माहेश्वरी की जगह नोएडा के सीईओ होंगे।

नोएडाः उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें रितु माहेश्वरी भी शामिल हैं, जिन्हें नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कानपुर के मंडलायुक्त लोकेश एम, रितु माहेश्वरी की जगह नोएडा के सीईओ होंगे। वर्ष 2003 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश एम पिछले महीने वर्ष 2004 बैच के आईएएस अधिकारी राज शेखर की जगह कानपुर के मंडल आयुक्त नियुक्त किए गए थे।

इससे पहले वह सहारनपुर में इसी पद पर तैनात थे। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2003 बैच की अधिकारी माहेश्वरी, आईएएस अधिकारी आलोक गुप्ता की जगह आगरा के मंडलायुक्त के रूप में पद भार ग्रहण करेंगी जबकि आलोक कानपुर के मंडलायुक्त होंगे। निकटवर्ती गाजियाबाद जिले के जिलाधिकारी के तौर कार्य करने के बाद माहेश्वरी को जुलाई 2019 में नोएडा का सीईओ बनाया गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारनॉएडाकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब