लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा कांग्रेस में शामिल, फौजिया पहले से ही पार्टी में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 21, 2020 18:54 IST

उरुशा राणा ने कहा, ‘‘उन्होंने कांग्रेस को हमेशा एक परिवार समझा है। कांग्रेस अब पूरी तरह से मैदान में आ चुकी है और दूसरी कोई और पार्टी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। चाहे वह समाजवादी पार्टी हो या बहुजन समाज पार्टी।’’

Open in App
ठळक मुद्देवह कांग्रेस उच्च कमान को विश्वास दिलाती हैं कि वह पार्टी के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी।मुनव्वर राणा की एक और बेटी फौजिया राणा भी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। महिलाओं के सम्मान के लिए पहले खुद के घर से शुरुआत करनी होगी, फिर समाज में महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी।

लखनऊः मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। उत्तर प्रदेशकांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उरुसा कांग्रेस में शामिल हुई हैं और उन्हें महिला कांग्रेस (मध्य जोन) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उरुशा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने कांग्रेस को हमेशा एक परिवार समझा है। कांग्रेस अब पूरी तरह से मैदान में आ चुकी है और दूसरी कोई और पार्टी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। चाहे वह समाजवादी पार्टी हो या बहुजन समाज पार्टी।’’ उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस उच्च कमान को विश्वास दिलाती हैं कि वह पार्टी के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी।

इससे पहले मुनव्वर राणा की एक और बेटी फौजिया राणा भी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। महिला समिति की अध्यक्ष ममता चौधरी ने उरुशा राणा को पदभार ग्रहण करवाया। कांग्रेस मुख्यालय में वह अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए पहले खुद के घर से शुरुआत करनी होगी, फिर समाज में महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी।

सिद्दीकी कप्पन की पत्नी ने राहुल गांधी से मुलाकात की

हाथरस जाने के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कप्पन को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था और दावा किया था कि उनके संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और मथुरा में उससे जुड़े संगठनों से हैं। कप्पन उस महिला के परिवार से मिलने हाथरस के एक गांव जा रहे थे, जिसकी कथित सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गयी थी।

रास्ते में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। कप्पन की पत्नी रेहनाथ ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, "हमें न्याय मिलने की उम्मीद है। हमें चिंता है कि उन पर मामले में अन्य आरोप लगाए जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद से परिवार का कप्पन से कोई संपर्क नहीं है और यहां तक ​​कि उनके वकील भी उनसे नहीं मिल पाए हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पति ने कोई गलत काम नहीं किया है। राहुल पिछले तीन दिनों से केरल में हैं। उन्होंने कालपेट्टा के गेस्ट हाउस में महिला से मुलाकात की। कप्पन और तीन अन्य लोगों को सात अक्टूबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मथुरा की एक अदालत ने मंगलवार को उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसराहुल गांधीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कैब प्रोटेस्टसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो