लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम योगी ने की राज्यपाल आनंदीबेन से मुलाकात

By भाषा | Updated: August 17, 2019 22:50 IST

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 43 मंत्री हैं।राज्यपाल से मुलाकात से पहले योगी ने पार्टी मुख्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

लखनऊ, 17 अगस्तः उत्तर प्रदेश में कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। राजभवन के एक अधिकारी ने पीटीआई—भाषा को बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की। बैठक लगभग आधा घंटा चली। अधिकारी ने और ब्यौरा देने से इंकार किया। ओबीसी नेता एवं प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गयी थीं।

भाजपा के 'एक व्यक्ति एक पद' सिद्धांत के अनुसार सिंह मंत्री पद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर एक साथ नहीं रह सकते। सिंह इस समय परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। भाजपा की राज्य इकाई के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावनाएं तेज हो गयी थीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के तीन मंत्री लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गये हैं जबकि एक मंत्री को पद से हटा दिया गया है।

सरकार के तीन मंत्री एस पी सिंह बघेल आगरा से, रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से और सत्यदेव पचौरी कानपुर से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिपरिषद से हटा दिया था। भाजपा नेता ने कहा कि मंत्रिपरिषद में फेरबदल मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 43 मंत्री हैं। कुल 18 कैबिनेट मंत्री हैं, नौ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्य मंत्री हैं। दो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा हैं। राज्यपाल से मुलाकात से पहले योगी ने पार्टी मुख्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथआनंदीबेन पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो