लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ की जान को खतरा! एक महीने के भीतर दो बार मिली जान से मारने की धमकी

By अंजली चौहान | Updated: April 25, 2023 09:28 IST

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 'डायल 112' पर एक शख्स ने धमकी भरा मैसेज किया, जिसमें मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की मिली धमकी डायल 112 पर आया धमकी भरा संदेश पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात की तालाश जारी कर दी है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 'डायल 112' पर एक शख्स ने धमकी भरा मैसेज किया, जिसमें मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई।

दरअसल, डायल 112 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया नंबर है जो कि आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस ने बताया कि धमकी भरे संदेश में व्यक्ति ने लिखा, "मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा।" 

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 

गौरतलब है कि डायल 112 पर जिस अधिकारी ने इस धमकी भरे संदेश को लिया था, वह डायल 112 के ऑपरेशन कमांडर हैं जिन्होंने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

फेसबुक पर भी दी गई थी धमकी 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश की सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी एक अन्य घटना सामने आई थी जिसमें सीएम योगी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए धमकी दी गई थी।

यह घटना महज एक हफ्ते पहले की है जब बागपत का रहने वाला अमन रजा नामक व्यक्ति की फेसबुत प्रोफाइल से सीएम को मारने की धमकी दी गई थी।

इस स्क्रीनशॉट को टैग करते हुए ट्विटर अकाउंट नितिन तोमर द्वारा मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एंव अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया गया था। फेसबुक पर इस धमकी भरे पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी को गोली मारने की धमकी दी गई थी।

मामला सामने आने के बाद बागपत पुलिस ने शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और जांच कर रही थी।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप