लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विधानसभा चुनाव और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा!

By विनीत कुमार | Updated: June 11, 2021 11:21 IST

योगी आदित्यनाथ की मुलाकात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो रही है। यूपी की सियासत को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलों का दौर जारी है। इस बीच ये मुलाकात अहम मानी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच मुलाकातयोगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह करीब 10.45 बजे प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचेयूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच योगी गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक शुरू हो गई है। योगी शुक्रवार करीब 10.45 बजे दिल्ली में स्थिति प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। 

दरअसल, योगी गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे और इसके बाद से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। योगी ने कल अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी से मुलाकाता के बाद योगी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अमित शाह से मुलाकात के बाद एक तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा, 'आज आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आदरणीय गृह मंत्री जी का हार्दिक आभार।'

बहरहाल योगी के ताजा दिल्ली दौरो के लेकर कई तरह की अटकलें सियासत के जानकार लगा रहे हैं। योगी का ये दिल्ली दौरा उस समय है जब दो दिन पहले ही कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थाम लिया था। जितिन प्रसाद ब्राह्मण चेहरा हैं और ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें यूपी चुनाव में बड़ी भूमिका मिल सकती है। वहीं नौकरशाह रहे और नरेंद्र मोदी के करीबी एके शर्मा को यूपी में बड़ी भूमिका मिल सकती है। 

योगी सरकार की हाल में हुई है खूब आलोचना

यूपी के विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा है और इस बीच कोविड की दूसरी लहर के दौरान प्रबंधन को लेकर योगी सरकार की आलोचना होती रही है।

अंदरखाने ऐसी भी खबरें हैं कि बीजेपी के ही कुछ नेता और विधायक योगी आदित्यनाथ और खासकर जिस तरह से कोविड संकट से निपटने की कोशिश की गई, उससे नाराज चल रहे हैं। हाल में गंगा में तैरती लाशों को लेकर भी यूपी सरकार की खूब आलोचना हुई थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये