लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद के बाद विधायक मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, पत्नी, दोनों पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज, जानिए मामला

By भाषा | Updated: September 23, 2020 18:45 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) नरेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शहर कोतवाली के रहजनिया गांव में अंसारी गिरोह के करीबी रजनीश सिंह की 39 लाख 21 हजार रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देअंसारी के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व बसपा सभासद रजनीश सिंह की 39 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की है।दशकों से मजबूत कर रहे पूर्व सभासद रजनीश 2009 में ठेकेदार मन्ना सिंह की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी के साथ नामजद आरोपी है। गौरतलब है कि गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ प्रदेश में चलायी जा रही मुहिम के तहत मऊ में मुख्तार अंसारी गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 

मऊ/लखनऊः मऊ जिले की सदर सीट से बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व बसपा सभासद रजनीश सिंह की 39 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) नरेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शहर कोतवाली के रहजनिया गांव में अंसारी गिरोह के करीबी रजनीश सिंह की 39 लाख 21 हजार रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त की गयी है।

उन्होंने बताया कि मुख्तार गिरोह के आर्थिक स्रोत को दो दशकों से मजबूत कर रहे पूर्व सभासद रजनीश 2009 में ठेकेदार मन्ना सिंह की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी के साथ नामजद आरोपी है। उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ प्रदेश में चलायी जा रही मुहिम के तहत मऊ में मुख्तार अंसारी गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 

सरकारी जमीन पर होटल बनाने का मामला : मुख्तार अंसारी की पत्नी, दोनों पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज

गाजीपुर शहर के महुआबाग मुहल्ले में स्थित सरकारी जमीन पर होटल बना लेने के आरोप में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी, उनके दोनों पुत्रों सहित 12 लोगों के विरुद्ध जिला प्रशासन की ओर से शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।

राजस्व विभाग के अधिकारी अनुसार जांच के बाद यह तथ्य सामने आया है कि नगर के बीचों बीच स्थित मौजा मुहम्मदपट्टी में गाटा संख्या 98 व 99 सरकारी बंजर खाते में दर्ज है। इसके बावजूद रविंद्रनाथ, श्रीकांत,नंदलाल द्वारा किसी वैधानिक अधिकार के बिना ही मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी, बेटे अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के पक्ष में 29 अप्रैल 2005 को रजिस्ट्री की गयी।

इसी प्रकार एक दूसरे भूखंड को बिना किसी अधिकार के सैयद कैसर हुसैन, जफर अब्बास और सैयद सादिक हुसैन द्वारा 23 सितंबर 2005 को अफसा अंसारी को बेचा गया। खरीदारों ने अपनी व्यवस्था अनुसार राजस्व रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज करा लिया।

राजस्व अधिकारी के अनुसार ढाई माह की गहन जांच के बाद प्रशासन ने रविवार को कोतवाली में मुख्तार की पत्नी, दोनों बेटों तथा सरकारी जमीन को अवैध तरीके से बेचने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया है। 

पुलिस ने मुख्तार अंसारी के साथी के लखनऊ स्थित आवास पर छापे मारे

मुख्तार अंसारी के साथी के लखनऊ स्थित आवास पर पुलिस ने छापा मारा और पिस्तौल एवं कुछ कारतूस जब्त किए। लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमित कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ एक बार कार्रवाई पूरी हो जाए, तब हम इसकी विस्तृत जानकारी देंगे।’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद की गई है। पिस्तौल लाइसेंसी है या नहीं इसकी जांच की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमुख्तार अंसारीलखनऊसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया