लाइव न्यूज़ :

यूपी: कुंभ मेले में CM योगी की कैबिनेट बैठक आज, राम मंदिर से लेकर कई मुद्दों पर हो सकती है घोषणाएं

By धीरज पाल | Updated: January 29, 2019 09:12 IST

बैठक की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव और राम मंदिर मुद्दे पर योगी सरकार कई फैसले ले सकती है। 

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज के तट पर चल रहे कुंभ मेले में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक करेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कुंभ में पवित्र संगम में स्नान भी करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी भी स्नान कर सकते हैं। इस बैठक में राम मंदिर से लेकर कई अहम मुद्दों पर घोषणाएं हो सकती है। 

बैठक की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव और राम मंदिर मुद्दे पर योगी सरकार कई फैसले ले सकती है। 

इससे पहले अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने 'भाषा' को बताया कि 29 जनवरी को कैबिनेट की बैठक प्रयागराज में कुंभ मेला स्थल के इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में होगी। यह बैठक सुबह साढ़े दस बजे आरंभ होगी । बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी कुंभ के पवित्र संगम में स्नान भी करेंगे।

स्नान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूरे मंत्रिमंडल के सदस्य 450 साल के बाद खोले गए अक्षयवट और पवित्र सरस्वती कूप के दर्शन करेंगे। अवस्थी के अनुसार यह सभी कार्यक्रम दोपहर तीन बजे तक पूरे हो जायेंगे ।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकुम्भ मेलालोकसभा चुनावराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह